MBBS In Hindi : अब रूस और यूक्रेन जैसे देशों की तरह भारत में भी मातृभाषा में होगी MBBS की पढ़ाई, हिंदी पुस्तकों का हुआ विमोचन

MBBS In Hindi : मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी (MBBS In Hindi) में होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत एमबीबीएस (MBBS In Hindi) प्रथम वर्ष की तीन हिंदी पुस्तकों का विमोचन किया।

इसी के साथ यूक्रेन, रूस, जापान, चीन, किर्गिजस्तान और फिलीपींस जैसे देशों की सूची में भारत भी शामिल हो गया है। जहां मेडिकल की पढ़ाई मातृ भाषा में होगी।

यह भी पढ़ें : 10 दिसंबर को जिला सारंगढ़ में होगी पत्रकारों की वर्कशॉप, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के पत्रकार होंगे शामिल

MBBS In Hindi : प्रोजेक्ट मंदार

एबीबीएस की किताबों का हिंदी अनुवाद करने के प्रोजेक्ट का नाम मंदार है। एमपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि हिंदी किताबें एमपी के मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर और हिंदी के जानकारों ने तैयार किया है। मंदार का आशय है कि जिस प्रकार समुद्र मंथन से मंदार पर्वत के सहारे अमृत निकला था उसी तरह अंग्रेजी किताबों का अनुवाद हिंदी में किया गया है। किताबों के अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद 97 डॉक्टरों की टीम ने 4 महीने में किया है।

इन पुस्तकों का किया विमोचन

देश में यह पहली बार है कि एमबीबीएस की पाठ्यपुस्तकें हिंदी में प्रकाशित हुई हैं। शाह ने जिन तीन पुस्तकों का भोपाल में विमोचन किया, उनके नाम एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायो केमिस्ट्री हैं। उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पुस्तकों का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें : Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग आज, 19 को होगी मतगणना

MBBS In Hindi : अनुवाद में रखा गया इस बात का ख्याल

मेडिकल की अंग्रेजी किताबों का हिंदी में अनुवाद करते समय इस बात का ख्याल रखा गया है। कि शब्द के मायने हिंदी में ऐसे न बदल जाएं कि समझना मुश्किल हो जाए। जैसे स्पाइन को हिंदी में मेरुदंड नहीं लिखा गया है। MBBS फर्स्ट ईयर की 3 किताब बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी और एनाटॉमी को देवनागरी लिपि में तैयार किया। जिनके हिन्दी में शब्द उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें देवनागरी में लिखा है।

Related Articles

Back to top button