CGPSC घोटाला केस में EOW ने दर्ज किया केस, सोनवानी समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR

FIR against Taman Sonwani: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच CBI से कराई जाएगी। इस प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI से कराए जाने के राज्य सरकार के निर्णय के परिपालन में आर्थिक अपराध अन्वेषण द्वारा लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी समेत कई अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 

यह भी पढ़ें:- किसानों को जल्द मिलेगी अंतर की राशि, अनुपूरक बजट में 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी CBI से जांच कराए जाने का निर्णय लिया गया था, जिसके परिपालन में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा महानिदेशक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर को अवगत कराया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा साल 2021 जो 170 पदों के लिए ली गई थी और जिसके परिणाम 11 मई 2021 को जारी किए जाने के बाद राज्य लोकसेवा आयोग पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए  ननकीराम कंवर और अन्य के माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थी। (FIR against Taman Sonwani)

कई धाराओं के तहत किया गया केस दर्ज

शिकायती पत्र के आधार पर प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक, शासन और आयोग में तत्समय पदस्थ संलिप्त लोकसेवकगण और संबंधित राजनेतागण समेत अन्य के द्वारा अपने-अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चयन किया गया। राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की चयन प्रक्रिया साल 2020 और 2021 के असिस्टेंट प्रोफेसर चयन परीक्षा में नियम विरूद्ध तरीके से आपराधिक षड़यंत्र करते हुए अपने बेटा,बेटी और रिश्तेदारों को नियुक्ति दी गई। इससे कई पात्र योग्य अभ्यार्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई, जिसे लेकर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (FIR against Taman Sonwani)

Related Articles

Back to top button