होली के रंग में रंगे मंत्री ओपी चौधरी, पत्नी अदिति के साथ जमकर थिरके

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ स्थित निवास कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया और लोगों के साथ जमकर होली का जश्न मनाया। हर बार की तरह इस बार भी वह होली के जश्न में पूरी तरह रंगे नजर आए।

यह भी पढ़े :- होली जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, कई घायल; दुकानें फूंकीं, वाहनों को भी लगाई आग

मंत्री चौधरी ने होली के जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे होली के रंगों में सराबोर होकर अपनी पत्नी अदिति चौधरी के साथ छत्तीसगढ़ी गीत “रैपुर वाले भांटो दिलदार हावे गा…” गाने पर जमकर थिरकते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Rashifal 15 March 2025: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

यह वीडियो उनके समर्थकों और प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है, और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!