CG Board Result 2023 : दसवीं में वसुंधरा ने 82 और भावेश ने 75 फीसदी अंक किये हासिल

घोटिया (पलारी)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं और बारहवीं के परिणाम (CG Board Result 2023) घोषित कर दिये है। सरस्वती शिशु मंदिर पलारी के कक्षा दसवीं में ग्राम घोटिया निवासी वसुंधरा साहू पिता टोमन लाल साहू माता नीलम साहू ने 494 अंक प्राप्त कर 82.3 प्रतिशत अंक हासिल की है। वहीं रोहांसी में दसवीं कक्षा में भावेश साहू पिता तुलसी राम साहू माता सीमा साहू ने 452 अंक प्राप्त कर 75.3 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इन्होंने बताया कि उनके इस सफलतापूर्वक प्रदर्शन में परिवार और गुरुजनों का योगदान रहा है साथ ही सभी के सहयोग से यह सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये है। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर परिवार सहित अन्य लोगों ने इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

यह भी पढ़ें : Golden Book Of World Records : डॉ. दीक्षा ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम 

प्रमुख रूप से जिला साहू संघ बलौदाबाजार के सलाहकार पुनीत राम साहू, लालबहादुर साहू,जिला साहू संघ मिडिया प्रभारी केशव साहू, प्रेस क्लब अध्यक्ष शेखर वर्मा, रज्जाक खान, महेश ढीढी, यमलोक साहू, मुकेश झा, नीलकमल आजाद, हेमकुमार साहू, श्रवण यादव, संजू साहू आदि ने शुभकामनाएं दी। CG Board Result 2023

मालूम हो कि जिले में कक्षा 10वीं के लिए 13,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 12,846 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले में 3984 छात्र और 5647 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इनमें पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनायी। इसी प्रकार जिले में कक्षा 12वीं में 12,660 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 12,513 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 4246 छात्र और 5804 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। जिले का 12वीं का परीक्षा परिणाम 80.38 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 74.97 प्रतिशत रहा। CG Board Result 2023

यह भी पढ़ें : CG Board Result 2023 : रोहांसी के शासकीय स्कूल में बारहवीं में युवराज ने किया टाॅप

 

Related Articles

Back to top button