Google Analytics —— Meta Pixel

गांव के विकास के लिए निर्माण के साथ शिक्षा और संस्कार भी जरूरी: विधायक इंद्र साव

MLA Indra Sao: भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भोथीडीह गांव में कुर्मी और कंवर समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन विधायक इंद्र साव की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों का उत्साह देखने लायक था। ग्रामीणों ने इस दिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए बाजे-गाजे, आतिशबाजी और पारंपरिक स्वागत के साथ विधायक का अभिनंदन किया। विधायक इन्द्र साव ने कहा कि गांव का विकास सिर्फ सड़क, नाली, भवन, रंगमंच और अन्य निर्माण कार्यों से ही नहीं होगा, बल्कि इसके साथ-साथ बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा और संस्कार देना भी अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार, बोले- भगवान की भक्ति अंधविश्वास लगे तो देश छोड़ दें

उन्होंने कहा कि जब परिवार शिक्षित होता है, तो वह पूरे गांव को प्रेरित करता है और विकास के लिए सकारात्मक सोच का वातावरण बनता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्रथम प्राथमिकता है और गांव की हर मूलभूत आवश्यकता को उनके कार्यकाल में पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने गांव में अवैध शराब बिक्री नहीं होने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरपंच और ग्रामीणों की सराहना की। (MLA Indra Sao)

कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर विधायक साव ने रामायण मंडप निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की, जिसका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया। कार्यक्रम में सरपंच अनुपराम साहू, गुड़ाघाट सरपंच मानसिंह साहू, सेम्हराडीह सरपंच लक्ष्मण ध्रुव, जनपद सदस्य दीपक ध्रुव, शत्रुघन ध्रुव, महेश साहू, कुंवरसिंह साहू, जयकुमार साहू समेत पंच, स्व-सहायता समूह की सदस्या, रामलीला मंडली, कीर्तन मंडली के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। (MLA Indra Sao)

Back to top button
error: Content is protected !!