मोदी सरकार का दिवाली तोहफा: रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस

Railway Diwali 2025 Bonus : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार (24 सितंबर 2025) को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें सबसे अहम फैसला रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस (Railway Diwali 2025 Bonus) देने का है।
यह भी पढ़े :- भारत के नियम मानने ही होंगे: हाईकोर्ट ने X कॉर्प की याचिका खारिज की
रेलवे कर्मचारियों को बोनस
- 10.91 लाख से अधिक रेलकर्मियों को बोनस मिलेगा।
- इसके लिए 1,865.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।
- बोनस का भुगतान दिवाली से पहले कर दिया जाएगा।
- लाभार्थियों में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, गार्ड, पॉइंट्समैन और रेलवे मंत्रालय के कर्मचारी शामिल।
बिहार को मिला रेलवे और हाइवे प्रोजेक्ट
- बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेल मार्ग को डबल लाइन की मंजूरी।
- लागत: 2,192 करोड़ रुपये | लंबाई: 104 किमी।
- नालंदा, राजगीर, पावापुरी जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
- NH-139W (साहेबगंज–अरेराज–बेतिया) सड़क परियोजना को भी मंजूरी, लागत 3,822.31 करोड़ रुपये।
शिपबिल्डिंग के लिए बड़ा पैकेज
69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी।
इसमें शामिल: शिपबिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम, मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड, शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम और कानूनी/पॉलिसी सुधार। (Railway Diwali 2025 Bonus)
मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी
- 5,000 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी।
- 5,023 नई MBBS सीटों की भी स्वीकृति।



