Google Analytics —— Meta Pixel

मोरक्को में भूकंप से अब तक 1 हजार 37 लोगों की मौत, लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या

Morocco Earthquake Update: अफ्रीकी देश मोरक्को में आए शक्तिशाली भूकंप से अब तक 1 हजार 37 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 672 लोग घायल हुए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। ये शुक्रवार देर रात आया था। हालांकि US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। साथ ही कहा कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है। भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं। भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है, जो माराकेश शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें:- राजधानी में कम हुआ क्राइम का ग्राफ, रायपुर पुलिस ने किया दावा

जानकारी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। UNESCO की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेश में पर्यटकों का ध्यान खींचने वाली लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक उत्तरी अफ्रीका में भूकंप काफी दुर्लभ है। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मोरक्को में आए भूकंप से जान गंवाने वालों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने G20 समिट के दौरान  कहा कि हम इस दुख की घड़ी में मोरक्को के साथ हैं। हम हर संभव मदद देने को तैयार हैं। (Morocco Earthquake Update)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी मोरक्को को हर संभव मदद देने की बात कही है। बता दें कि हर साल पूरी दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20 हजार भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं, जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक रहा था। कई भूकंप सामान्य होते हैं। जबकि कई भूकंप इतने खतरनाक होते हैं कि कई लोगों की मौत हो जाती है। (Morocco Earthquake Update)

Back to top button
error: Content is protected !!