हाईवे पर कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 9 लोगों की हुई मौत

Mumbai Goa Highway Accident: मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी एक रिश्तेदार के निधन पर शोक सभा से वापस लौट रहे थे। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा रायगढ़ के मानगांव के रेपोली में हुआ है।

यह भी पढ़ें:- नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने जरौद को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर जैसे ही हुई कार पूरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है। ये दुर्घटना मुंबई से 130 किमी से अधिक दूर स्थित रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह हुई। (Mumbai Goa Highway Accident)

SP ने कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुई चार साल की बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। (Mumbai Goa Highway Accident)

जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर परिवार मुंबई जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि परिवार अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। कार जब मुंबई से रत्नागिरी की ओर जा रही थी, तभी कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गई। शुरुआती अनुमान है कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ है।

इससे पहले 10 यात्रियों की हुई थी मौत

बता दें कि मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण पिछले कई सालों से धीमी गति से चल रहा है। साथ ही इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते हफ्ते रत्नागिरी जिले के राजापुर में भी एक हादसा हुआ था। फिर एक हादसा लांजा में हुआ। दोनों हादसों में दो लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में बीते शनिवार को एक बाइक सवार 25 साल के युवक की जान चली गई थी। इसी तरह भीषण हादसा महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर भी हुआ था, जिसमें 10 यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। (Mumbai Goa Highway Accident)

यातायात नियमों की अनदेखी से हो रहे हादसे

मुंबई से सटे उल्हासनगर से कई श्रद्धालु शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। एक लग्जरी बस में सभी लोग सवार थे। बस में 50 यात्री मौजूद थे, लेकिन सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पाथेर गांव के पास बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर होने की वजह से यह भीषण दुर्घटना हुई थी। बता दें कि देश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना सड़क हादसे से जुड़ी खबरें सामने आ रही है, जिसका एक सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। (Mumbai Goa Highway Accident)

Related Articles

Back to top button