Google Analytics —— Meta Pixel

Mulayam Health: पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Mulayam Health: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व CM रुटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल गए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक आज अखिलेश यादव मुलायम सिंह से मिलने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जा सकते हैं। बीते साल एक जुलाई को भी UP के पूर्व CM मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी थी। तब भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar Agriculture Department: DAP की जगह अन्य उर्वरकों का किया जा सकता है उपयोग, कृषि विभाग ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों तक वहां इलाज चला था। इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल लिया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और घर भेज दिया गया था। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं। (Mulayam Health)

लगातार बीमार पड़ रहे मुलायम

बताया जा रहा है कि उन्हें यूरीन इंफेक्शन की शिकायत है। हालांकि अभी उनके स्वास्थ्य के संबंध में किसी तरह की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि उनका रूटीन चेक अप मेदांता में ही होता है। इससे पहले उन्हें 15 जून को भी भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दो दिन की जांच के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। वे बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इंफेक्शन का असर उनके किडनी तक है। 2020 में वो कोरोना संक्रमण का शिकार भी हो गए थे। हालांकि उन्होंने वैक्सीन लगवाई भी थी। (Mulayam Health)

Back to top button
error: Content is protected !!