Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

पति करता था दूसरी महिलाओं से बात, गुस्से में आकर पत्नी ने सिर पर पटका सिलबट्टा

Murder in Raipur : राजधानी रायपुर में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का कहना है कि उसका पति अक्सर घंटो तक दूसरी महिलाओं से बात करता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। ऐसे ही एक रात झगड़े के बाद दोनों सोने चले गए, जिसके बाद सुबह महिला ने सो रहे पति के सिर पर सिलबट्टा पटक दिया। युवक की मौके पर ही मौत (Murder in Raipur) हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Read News : Big decision of CM Yogi: लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर न जाए, 4 मई तक सारे अफसरों की छुट्टियां रद्द

महिला ने पुलिस को बताया कि वह युवक की तीसरी पत्नी थी और उसे डर था की वह उसे छोड़कर चौथी शादी कर लेगा। उरला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दोनों ही मध्यप्रदेश के डिंडौरी के रहने वाले हैं। उमेश धुर्वे अपनी पत्नी इंगलेश्वरी धुर्वे के साथ सरोरा में किराए के मकान पर रहता था। दोनों ही मजदूरी का काम करते थे। जहां उमेश की यह तीसरी शादी थी तो वहीं वह इंगलेश्वरी का दूसरा पति था।

महिला ने अपने बयान में बताया कि काम के दौरान वह अक्सर दूसरी महिलाओं से बात करता था। इसे लेकर उन दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। आसपास के लोगों के मुताबिक हादसे वाली रात दोनों के विवाद की आवाज भी आ रही थी। आरोपी महिला ने बताया कि रात में विवाद के दौरान उमेश ने उसे फावड़े से पीट दिया और कमरे में जाकर सो गया। इसके बाद गुस्से में उसने अपने पति के सिर सिलबट्टा पटक दिया, जिससे लगातार खून बहने लगा और उसकी वहीं मौत हो गई। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने इंगलेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!