10 महीने बाद जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू, भगवंत मान को बताया अखबारी CM

Sidhu Released from Jail: तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल की सजा सुनाए जाने के करीब 10 महीने बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल से रिहा किया गया। नवजोत सिंह सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए हैं। उन्हें 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में एक साल कैद की सजा हुई थी। 19 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। सिद्धू जब जेल से बाहर आए तो मुठ्‌ठी बांधकर और सलाम कर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने राहुल गांधी को क्रांतिकारी बताया। साथ ही पंजाब के CM भगवंत मान को अखबारी CM कहा। इसके साथ ही सिद्धू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था के बहाने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। 

यह भी पढ़ें:- देश में फिर बजा छत्तीसगढ़ का डंका, 3 और अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता सर्टिफिकेट

पटियाला जेल से रिहा होने के तुरंत बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश होगी तो कमजोर हो जाएंगे। संविधान को मैं अपना ग्रंथ मानता हूं, तानाशाह हो रहा है। जो संस्थाएं संविधान की ताकत थी वही संस्थाएं आज गुलाम बन गई हैं। मैं घबराता नहीं हूं, मैं मौत से डरता नहीं हूं क्योंकि मैं जो करता हूं वो पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं। (Sidhu Released from Jail)

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लोकतंत्र आज बेड़ियों में है। संस्थाएं गुलाम हैं। जब भी इस देश में तानाशाही आई तो एक क्रांति भी आई है। राहुल गांधी क्रांति हैं, जो केंद्र सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पूर्वजों ने देश को आजाद कराया है। सिद्धू ने पंजाब के CM भगवंत मान और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब में सपने और झूठ बेचा। पंजाबियों को मूर्ख बनाया। आज वह अखबारी मुख्यमंत्री बनकर बैठ गया है। मेरी सिक्योरिटी विड्रॉ करने की बात की। एक सिद्धू मरवा दिया, 2 और मरवा दो, मैं डरता नहीं हूं। बरगाड़ी बेअदबी पर मैंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाया, उसके इंसाफ का क्या हुआ?। रेत और शराब से 60 हजार करोड़ की कमाई कहां गई?। (Sidhu Released from Jail)

सिद्धू ने कहा कि पंजाब इस देश की ढाल है, उसे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। जहां-जहां अल्पसंख्यक बहुमत में हैं, केंद्र की सरकार साजिश करती है। पहले लॉ एंड ऑर्डर की प्रॉब्लम क्रिएट की जाती है, फिर उसे दबाने के प्रयास में कहा जाता है कि हमने शांत कर दिया। सिद्धू ने पंजाब में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने को लेकर भी सवाल उठाते हुए पंजाब CM से पूछा कि यह क्या डील है?। उन्होंने कहा कि पंजाब को कमजोर करोगे तो खुद कमजोर हो जाओगे। सिद्धू अपने परिवार के लिए नहीं लड़ रहा। सिद्धू ने कहा कि मेरी पत्नी कैंसर से पीड़ित है, लेकिन मेरे लिए राष्ट्रधर्म से बड़ा कुछ नहीं है। सिद्धू ने कहा कि इस मुसीबत के समय मैं चट्‌टान की तरह हर कांग्रेस के साथ खड़ा हूं। (Sidhu Released from Jail)

Related Articles

Back to top button