Google Analytics —— Meta Pixel

Naxalite encounter in Dantewada : दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 2 महिला नक्सली के मारे जाने की खबर

Naxalite encounter in Dantewada : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalite encounter in Dantewada) शुरू हो गई। जहां दो महिला नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के थाना कटेकल्याण अंतर्गत ग्राम जियाकोडता, गोरली, मुथेली एवं धनिकोरता क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के पेदारास एलओएस तथा कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सली कैडरों की मौजूदगी की खबर मिली थी।

मिली सूचना पर मंगलवार सुबह दंतेवाड़ा डीआरजी, सुकमा डीआरजी, सीआरपीएफ 230वीं वाहिनी एवं छसबल की संयुक्त टीमों द्वारा सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। लगभग 11ः30 बजे ग्राम गोरली एवं मुथेली के बीच जंगल में नक्सलियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो हुई।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग करने पर 2 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। मृतक महिला नक्सलियों की प्रारंभिक पहचान रिपोर्ट के अनुसार एक महिला नक्सली को पेदारास एलओएस कमाण्डर मंजुला पुनेम एवं दूसरी महिला नक्सली को डीव्हीसी सुरक्षा दल की सदस्य मुचाकी गंगी के रूप में पहचान की गई।

इसे भी पढ़ें- Raipur Municipal Corporation Budget : गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर पहुंचे महापौर एजाज ढेबर, बीजेपी पार्षदों ने किया विरोध 

घटनास्थल से 12 बोर की 2 रायफलें, 1 देशी हथियार, विस्फोटक एवं नक्सलियों की कैम्पिंग सामग्री भी बरामद किए गए है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बलों द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!