नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए मेहमानों को भाया छत्तीसगढ़, देखा सांस्कृतिक और वैभव

National Defense College: छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक वैभव देख दिल्ली से आए मेहमान अभिभूत हुए। नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी रायपुर के घासीदास संग्रहालय में छत्तीसगढ़ का पूरा वैभव देखा। वहीं गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया। नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के 16 वरिष्ठ अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ के दौरे पर है, जिन्होंने महंत घासीदास संग्रहालय का भ्रमण किया। संस्कृति और पुरात्व विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक वैभव की विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:- महतारी वंदन योजना को लेकर नहीं थम रहा रार, बैज ने सरकार पर फिर बोला हमला

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सिरपुर में गुप्तकालीन लक्ष्मण मंदिर है। सिरपुर में ही बौद्ध धर्म का मठ है, यहां चीनी यात्री ह्वेनसांग आए थे। इसके अलावा पूरे छत्तीसगढ़ में पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं। नेशनल डिफेस कॉलेज के प्रतिनिधि मंडल में कई विदेशी मेहमान भी शामिल हैं। इन मेहमानों ने भी गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन की खूब तारीफ की। इन मेहमानों ने चीला, फरा, खुरमी, ठेठरी समेत कई व्यंजनों का लुफ्त उठाया। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को छत्तीसगढ़ की वैभवशाली सांस्कृतिक परंपरा, धरोहर औरा पुरातात्विक अवशेषों के संबंध में कई ज्ञानवर्धक प्रकाशन सामग्री भी भेंट की। (National Defense College)

National Defense College

वहीं रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के अधीन राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 15 सदस्यीय अधिकारियों के दल ने कांकेर जिले में संचालित रक्षा और अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया। दल के सदस्यों ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे सामुदायिक प्रबंधन और आजीविकामूलक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित अजय मंडावी से भेंट कर उनके द्वारा काष्ठ शिल्प और अन्य कलाकृतियों से वाकिफ हुए। इसके बाद जंगलवार फेयर कॉलेज में रक्षा और प्रतिरक्षा के प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। उक्त दल में देश के रक्षा मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अलावा पांच अन्य देशों संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, नेपाल और सउदी अरब के रक्षा अधिकारी सम्मिलित थे। (National Defense College)

Related Articles

Back to top button