कांग्रेस को पाकिस्तान से मोहब्बत और हमारी सेनाओं से नफरत क्यों: PM नरेंद्र मोदी
PM Modi in Khargone: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खरगौन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्यप्रदेश को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। सदियों से ये क्रम चल रहा है कि नर्मदा तट पर रहने वाला कभी भी मांगने वाले को निराश नहीं करता है। मैं आज आपसे मांगने आया हूं। देश सबके प्रयास से और सबके परिश्रम से ही आगे बढ़ेगा। अगर आज देश चल पड़ा है, आगे बढ़ रहा है, तो ये आप सब देशवासियों के प्रयास से हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का विवादित बयान, कहा- राम मंदिर बेकार
PM मोदी ने कहा कि आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके एक वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया। आपके एक वोट ने 1 आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया है। आपके एक वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया। आपके एक वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया। आपके एक वोट ने मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की गारंटी दी। आपके एक वोट ने युवाओं के भविष्य को संवार दिया, अपार अवसर खड़े कर दिए। आपके एक वोट ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया। (PM Modi in Khargone)
आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाया।
आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया।
सुनिए, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने और क्या कहा…
पूरा वीडियो देखें : https://t.co/3K2ctw7XwX pic.twitter.com/ziSsHmLrg6
— BJP (@BJP4India) May 7, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत देखिए, आपके एक वोट ने 500 साल की प्रतिक्षा खत्म करके भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया। ये तो सिर्फ ट्रेलर है ट्रेलर, अभी तो बहुत कुछ करना है। इंडी गठबंधन वाले किसलिए चुनाव लड़ रहे हैं? अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए…अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंप कर जाने के लिए…इन्हें आपके सुख-दुःख से कोई फर्क नहीं पड़ता। इंडी वालों पर एक कहावत फिट बैठती है – अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता। आज भारत इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य चलेगा। (PM Modi in Khargone)
पाकिस्तान में आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं।
यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो।
यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है।
सोचिए, कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है!
– प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/YMuzT14iiV
— BJP (@BJP4India) May 7, 2024
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं। यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। सोचिए, कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। कांग्रेस के इरादे कितने भयानक हैं, उसकी साजिशें कितनी खतरनाक है। ये समझने के लिए आपको उन लोगों की बातें सुननी होगी, जो 20-20, 25-25 साल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे हैं और ये लोग अब धमाधम कांग्रेस छोड़ रहे हैं। अब इनकी बाते सुनिए, एक महिला ने कहा कि मैं राम मंदिर गई, तो उसको इतना टॉर्चर किया गया कि उन्हें कांग्रेस ही छोड़नी पड़ गई। (PM Modi in Khargone)
कांग्रेस को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत और हमारी सेनाओं से इतनी नफरत क्यों है?
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को सुनिए…
पूरा वीडियो देखें : https://t.co/3K2ctw7XwX pic.twitter.com/B4mSoBNrl4
— BJP (@BJP4India) May 7, 2024
उन्होंने कहा कि एक और व्यक्ति ने कहा कि ‘कांग्रेस पर मुस्लिम लीगियों और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है। तीसरे ने एक और गहरी साजिश से पर्दा उठा दिया, उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को न हमारी आस्था की परवाह है और न ही देशहित की परवाह है। राष्ट्र विरोधी बात करने में तो कांग्रेस के लोगों में होड़ लगी है। मतदान के हर चरण के बाद कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम चरम पर पहुंच रहा है।
कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान निर्दोष है। (PM Modi in Khargone)
इसलिए तो लोग कहते हैं- कांग्रेस का हाथ, पाकिस्तान के साथ… pic.twitter.com/Vf5hQ2ZHbA
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक और बड़े नेता कि बेशर्मी देखिए, उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ नहीं था। कांग्रेस के साथी दल के एक और नेता भारत को धमकी देते हैं…कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं। मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछता हूं कि आपके ये साथी जो बोल रहे हैं, इनकी मंशा क्या है? पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत और हमारी सेना से इतनी नफरत क्यों? इसलिए लोग कहते हैं – कांग्रेस का हाथ। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के POK का भारत में विलय होगा वाले बयान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। उसके पास परमाणु बम भी हैं, जो हम पर गिरेंगे। (PM Modi in Khargone)
आज भारत इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य चलेगा।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने खरगौन, मध्य प्रदेश में विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। pic.twitter.com/nPr4BLYn61
— BJP (@BJP4India) May 7, 2024