GST कंपेनसेशन सेस की जगह नया टैक्स: सरकार आज लोकसभा में दो बिल पेश करेगी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आज सोमवार को लोकसभा में GST कंपेनसेशन सेस की जगह नई लेवी (नया टैक्स) लागू करने के लिए दो महत्वपूर्ण बिल पेश कर सकती है। इसका उद्देश्य तंबाकू, पान मसाला और अन्य सिन गुड्स पर टैक्स का प्रभाव बनाए रखना है। इस बदलाव से इन उत्पादों पर टैक्स बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय को 251 कुण्डीय महायज्ञ में आमंत्रित किया
सेंट्रल एक्साइज अमेंडमेंट बिल 2025 और हेल्थ सिक्योरिटी से – नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को सदन में पेश किया जाना प्रस्तावित है।
क्या होगा नया प्रावधान
रिपोर्ट के अनुसार-
-
सेंट्रल एक्साइज अमेंडमेंट बिल 2025 के तहत सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी लगाई जाएगी, जो अभी लग रहे GST कंपेनसेशन सेस की जगह लेगी।
-
हेल्थ सिक्योरिटी से – नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 2025 पान मसाला पर लागू कंपेनसेशन सेस का विकल्प बनेगा।
-
इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े खर्चों की पूर्ति के लिए राजस्व जुटाना है।
अभी टैक्स का क्या ढांचा है
-
तंबाकू और पान मसाला पर वर्तमान में 28% GST लगाया जाता है।
-
इसके ऊपर अलग-अलग दरों पर कंपेनसेशन सेस लगाया जाता है।
-
यह सेस राज्यों को GST से हुए राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए 1 जुलाई 2017 से 30 जून 2022 तक लागू किया गया था, जिसे आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तक कर दिया गया।
-
इस सेस से प्राप्त राशि का उपयोग कोविड अवधि में लिए गए कर्ज की अदायगी में किया जा रहा है, जो दिसंबर 2025 तक पूरा होने की संभावना है। उसके बाद यह सेस समाप्त हो जाएगा।
काउंसिल का फैसला
GST काउंसिल ने 3 सितंबर 2025 को निर्णय लिया था कि तंबाकू और पान मसाला पर कंपेनसेशन सेस लोन की अदायगी तक जारी रहेगा।
अन्य महंगे सामानों पर यह सेस बीते सितंबर में समाप्त हो चुका है।
नए प्रस्तावित दोनों बिल यह सुनिश्चित करेंगे कि सेस समाप्त होने के बाद भी सिन गुड्स पर कर का प्रभाव यथावत रहे।



