Trending

नववर्ष 2022 : स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना नहीं है कोई मुश्किल काम, बस कुछ स्वस्थ आदतों का रखें ध्यान : डॉक्टर प्रदीप साहू

न्यूज़ डेस्क : प्रदीप हॉस्पिटल कुरुद के संचालक डॉक्टर प्रदीप साहू ने कहा, “अच्छा स्वास्थ्य आपके और आपके शरीर के बीच का संबंध है, बिस्तर से रोज जल्दी उठना, मनुष्य को स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनाता है” यह कहना कि स्वास्थ्य ही धन है तो कोई बड़ी बात नहीं। विश्व में जो हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास, मौतें और बीमारिया भी बढ़ रही है। नयी नयी बीमारियां मानव जाती को अपनी चपेट में ले रही है।

डॉक्टर प्रदीप साहू ने आगे कहा, स्वास्थ्य, जीवन की अमूल्य निधि है। स्वस्थ व्यक्ति न केवल स्वयं प्रसन्न एवं उत्साहमय रहता है अपितु वह अपने चारों ओर भी प्रसन्नता और उत्साह के वातावरण का निर्माण करता है। शारीरिक स्वस्थता मानसिक स्वस्थता को जन्म देती है। रोगी शरीर से जीवन कष्ट और निराशामय हो जाता है।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : हम फिर मुस्तैदी से लड़कर वैश्विक महामारी के महायुद्ध में विजयी होंगे : प्रोफेसर घनाराम साहू

स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनाएं कुछ आदतें

  1.  कहीं भी बाहर से घर आने के बाद, किसी बाहरी वस्तु को हाथ लगाने के बाद, खाना बनाने से पहले, खाने से पहले, खाने के बाद और बाथरूम का उपयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। यदि आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तब तो यह और भी जरूरी हो जाता है। उसे हाथ लगाने से पहले अपने हाथ अच्छे से जरूर धोएं।
  2.  ताजी सब्जियों–फलों का प्रयोग करें। उपयोग में आने वाले मसाले, अनाजों तथा अन्य सामग्री का भंडारण भी सही तरीके से करें तथा एक्सपायरी डेट वाली वस्तुओं पर तारीख देखने का ध्यान रखें।
  3.  अपने विश्राम करने या सोने के कमरे को साफ–सुथरा, हवादार और खुला–खुला रखें। चादरें, तकियों के गिलाफ तथा पर्दों को बदलती रहें तथा मैट्रेस या गद्दों को भी समय–समय पर धूप दिखाते रहे।
  4.  कोई भी एक व्यायाम रोज जरूर करें। इसके लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा दें और व्यायाम के तरीके बदलते रहें, जैसे कभी एयरोबिक्स करें तो कभी सिर्फ तेज चलें। अगर किसी भी चीज के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे तो दफ्तर या घर की सीढ़ियां चढ़ने और तेज चलने का लक्ष्य रखें। कोशिश करें कि दफ्तर में भी आपको बहुत देर तक एक ही पोजीशन में न बैठा रहना पड़े।
  5.  मेडिटेशन, योगा या ध्यान का प्रयोग एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव से दूर रहने के लिए करें।
  6.  वजन कम करना है तो रोज खाना खाने से पहले कम कैलोरी वाला वेजिटेबल सूप लेना चाहिए, इससे 20 फीसदी कम कैलोरी कम कंज्यूम होंगी और आपका पेट भरा-भरा रहेगा
  7.  45 की उम्र के बाद अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें और यदि डॉक्टर आपको कोई औषधि देता है तो उसे नियमित लें। प्रकृति के करीब रहने का समय जरूर निकालें। बच्चों के साथ खेलें, अपने पालतू जानवर के साथ दौड़ें और परिवार के साथ हल्के-फुल्के मनोरंजन का भी समय निकालें
  8.  इस वर्ष हम सब को संकल्प लेना होगा की ,हम स्वास्थ्य के प्रति 15 मिनट निकालेंगे क्योंकि “स्वास्थ्य है अनमोल, नही है इसका कोई मोल”

Related Articles

Back to top button