Nikah on WhatsApp : एक रिश्ता ऐसा भी! 12वीं के छात्र-छात्रा ने व्हाट्सएप पर किया निकाह, पढ़े पूरी खबर

Nikah on WhatsApp : हमारे मुल्क में कई बार व्हाट्सएप मैसेजेस के जरिए तालाक की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लेकिन बिहार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. खबर है कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक छात्रा ने व्हाट्सऐप (Nikah on WhatsApp) पर तीन बार ‘कुबूल है, कुबूल है’, लिख कर शादी कर लिया है. यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग इस खबर को सुनने के बाद हैरान हैं।
यह भी पढ़े :- समाज और सुरक्षा के लिए AI बहुत जरूरी, फ्रांस में AI समिट में बोले पीएम मोदी
यह मामला तब सामने आया जब छात्र ने थाने में करीब दो घंटे तक हंगामा किया और अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। छात्र नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट का निवासी है, जबकि छात्रा बोचहां थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे। छात्र का दावा है कि उसकी प्रेमिका ने व्हाट्सएप चैट में तीन बार ‘कबूल है’ लिखकर उसे अपना पति मान लिया। जब यह बात दोनों परिवारों तक पहुंची, तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया और दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए। साथ ही मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई।
पूरा मामला क्या है?
मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक छात्र-छात्रा ने व्हाट्सएप मैसेज पर ‘कुबूल है, कुबूल है’ लिख कर अपने आप को शादीशुदा मान लिया है.अब दोनो स्टूडेंट्स एक साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं. बाता दें कि दोनो स्टूडेंट्स 12 क्लास में पढ़ते हैं. अब इस मामले में पुलिस की एंट्री हो गई है. पुलिस के पूछताछ में लड़का ने यह दावा किया है कि वह और उसकी कथित प्रेमिका पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में थे. साथ ही लड़का ने पुलिस से अपनी कथित माशूका की तस्वीर और चैट भी दिखाया. लड़का का कहना है हम एक दूसरे को अपना मान चुके हैं. साथ रहने को लेकर लड़का दो घंटे तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा।
परिवार रिश्ते को मानने को तैयार नहीं
गौरतलब है कि दोनो स्टूडेंट्स का मजहब अलग-अलग है. इसे देखते हुए परिवार वाले इस रिश्ते को माने से इंकार कर रहे है. परिवार वाले को दोनो के रिलेशनशिप की जानकारी मिलने पर फोन को जब्त कर लिया गया. साथ ही बाहर जाने और एक दूसरे से मिलने पर पाबंदी लगा दी गई थी. दोनो स्टूडेंट्स की 12वीं की परीक्षा चल रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़की के घरवाले छात्रा को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने और ले जाने आते हैं. इन सब के बीच लड़का उस लड़की से मिल नहीं पा रहा था. लड़का ने अचानक से अलग हरकतें करना शुरू कर दिया था. तब लड़के की बहन नजदीकी थाना में जाकर मदद की गुहार लगाई।
पुलिस ने दोनो से की पूछताछ
मामले की जानकारी के बाद नजदीकी पुलिस के तरफ से दोनो स्टूडेंट्स से पूछताछ की गई. दोनों के फोन चेक करने पर कई फोटो मिले जिसमें दोने एक साथ दिख रहे हैं. साथ ही व्हाट्सएप चैट भी मिला है. चैट में लड़की तीन बार ‘कुबूल है’ बोल कर लड़के को अपना मान चुकी है. यहां तक कि लड़की एक शादीशुदा औरत की तरह सिंदूर भी लगाया करती थी. दोनो छिप-छिपाकर एक दूसरे से कई बार मिल चुके हैं। (Nikah on WhatsApp)



