Google Analytics —— Meta Pixel

अक्टूबर में बैंककर्मियों की बल्ले-बल्ले, इस महीने 21 दिन नहीं होगा काम

October Bank Holiday 2025: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर 2025 में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 21 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा अक्टूबर में कई अन्य छुट्टियों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से 15 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:- देशभर में 1 अक्टूबर 2025 से हुए ये 5 बड़े बदलाव, आप पर भी पड़ेगा इसका असर

ऐसे में आप छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। आज कल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है।

तारीख   बंद रहने का कारण      कहां बंद रहेंगे बैंक 
1 अक्टूबर महानवमी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, झारखंड, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
2 अक्टूबर गांधी जयंती /विजयादशमी,दशहरा सभी जगह
3 अक्टूबर दुर्गा पूजा सिक्किम
4 अक्टूबर दुर्गा पूजा सिक्किम
5 अक्टूबर रविवार सभी जगह
6 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
7 अक्टूबर महर्षि वाल्मिकी जयंती/कुमार पूर्णिमा कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, हिमाचान प्रदेश और ओडिशा
10 अक्टूबर करवा चौथ हिमाचल प्रदेश
11 अक्टूबर दूसरा शनिवार सभी जगह
12 अक्टूबर रविवार सभी जगह
18 अक्टूबर काटी बिहु असम
19 अक्टूबर रविवार सभी जगह
20 अक्टूबर नरक चतुर्दशी/काली पूजा  ज्यादातर जगह
21 अक्टूबर लक्ष्मी पूजन/दीपावली/गोवर्धन पूजा ज्यादातर जगह
22 अक्टूबर दीपावली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/ लक्ष्मी पूजा ज्यादातर जगह
23 अक्टूबर भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा ज्यादातर जगह
25 अक्टूबर चौथा शनिवार सभी जगह
26 अक्टूबर रविवार सभी जगह
27 अक्टूबर छठ पूजा (शाम की पूजा) बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल
28 अक्टूबर छठ पूजा (सुबह की पूजा) बिहार और झारखंड
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती गुजरात
RBI पहले ही जारी कर देती है लिस्ट

बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। अक्टूबर की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं। बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक।

Back to top button
error: Content is protected !!