Google Analytics —— Meta Pixel

Jagannath Temple : तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद में उपयोग होने वाले घी की कराई जाएगी जांच

Jagannath Temple : तिरुपति बालाजी मंदिर में दिए जाने वाले प्रसाद की शुद्धता को लेकर उठे विवादों के बीच, अब ओडिशा सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। दरअसल आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डुओं में कथित रूप से पशु चर्बी मिलाने के आरोपों के चलते अब देशभर में प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब इस स्थिति को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) में उपयोग होने वाले घी की शुद्धता की जांच करने का बड़ा निर्णय लिया है, ताकि भक्तों को शुद्ध और पवित्र प्रसाद मिल सके।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय से बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता, पढे़ं पूरी खबर

दरअसल तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाने के आरोपों ने देश में भारी बवाल मचा दिया है। वहीं अब इस पवित्र प्रसाद की शुद्धता पर उठे सवालों से लाखों-करोड़ो भक्तों में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा है, लेकिन अब तक हुए इस विवाद ने देशभर के प्रमुख मंदिरों में वितरित होने वाले प्रसाद की गुणवत्ता पर भी ध्यान केंद्रित किया है। वहीं विवाद को देखते हुए, पुरी के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) में भी भोग में उपयोग किए जा रहे घी की शुद्धता की जांच का बड़ा फैसला लिया गया है।

सेवक ने किया था मिलावटी घी के इस्तेमाल का दावा
इस बीच सेवक जगन्नाथ स्वैन महापात्रा ने दावा किया कि पहले मंदिर परिसर में दीये जलाने के लिए मिलावटी घी का इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब इसे रोक दिया गया है। हम मंदिर के मुख्य प्रशासक से यहां इस्तेमाल किए जाने वाले घी की पूरी जांच करने का अनुरोध करेंगे। भक्तों की आस्था बहुत महत्वपूर्ण है।

तिरुपति मंदिर विवाद के बाद लिया गया फैसला
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा दावा किए जाने के बाद तिरुपति मंदिर में लड्डू की गुणवत्ता पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका दावा है कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!