पत्नी की मौत की खबर सुन ICU में गया IPS अफसर, शव के सामने ही खुद को मारी गोली
IPS officer Suicide In Assam: असम सरकार में गृह सचिव के रूप में कार्यरत IPS officer शिलादित्य चेतिया ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी की कैंसर से मौत के कुछ ही मिनटों बाद IPS शिलादित्य चेतिया ने सुसाइड किया. खबर है कि उन्होंने अपनी सरकारी रिवॉल्वर से ही कथित तौर पर खुद को गोली मारी. बताया गया कि उनकी पत्नी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और बीते कई महीनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था.
यह भी पढ़ें:- सभी नगरीय निकायों का बनेगा डेवलपमेंट प्लान, डिप्टी अरुण साव ने दिए निर्देश
पत्नी की मौत का लगा सदमा
शिलादित्य चेतिया (IPS officer Suicide In Assam) की पत्नी अगमोनी बोरबरुआ की उम्र 40 थी. नेमकेयर अस्पताल में शाम 4.25 बजे उनकी मौत हो गई. 10 मिनट बाद ही आईपीएस अधिकारी चेतिया ने भी दुनिया छोड़ दी. पत्नी की मौत के बाद पहले वह आईसीयू केबिन में गए और मेडिकल स्टाफ से गुहार लगाई कि वे अपनी पत्नी के शव के पास प्रार्थना करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दिया जाए. इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से जान दे दी. गोलियों की आवाज से अस्पताल में हड़कंप मच गया.
राष्ट्रपति से मिल चुका था सम्मान
असम के डीजीपी जीपी सिंह ने चेतिया की मौत (IPS officer Suicide In Assam)की पुष्टि की. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया. चेतिया तिनसुकिया, नलबाड़ी, कोकराझार और बारपेटा जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे थे. उनके पिता भी पुलिस अधिकारी थे. अपनी वीरता और साहस के लिए जाने जाने वाले चेतिया ने आपराधिक और आतंकी संगठनों के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया था. इसके लिए ही उन्हें साल 2015 में स्वतंत्रता दिवस पर वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला था.



