Trending

एक बार फिर अरुण गोविल बनेंगे श्रीराम, अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2 में दमदार वापसी

Whatsaap Strip

फ़िल्मी दुनिया : अक्षय कुमार फिल्म ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, इसमें रामायण के श्रीराम अरुण गोविल भी नजर आएंगे। तीन दशक पहले रामानंद सागर ने रामायण नाम का टीवी शो बनाया था, ये शो इतना पॉपुलर हो गया कि इसे देखने के लिए बाजार बंद हो जाया करते थे।इसमें श्रीराम का रोल प्ले किया था अरुण गोविल ने। अरुण कहीं भी जाते थे उन्हें भगवान राम की तरह ही आदर सत्कार मिलता था।

यह भी पढ़ें : CBSE ने जारी की 10वीं व 12वीं की परीक्षा समय सारिणी, पढ़ें पूरी खबर

अब एक बार फिर से अरुण गोविल श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन इस बार छोटे पर्दे के लिए नहीं बल्कि बड़े पर्दे में वो श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। अरुण गोविल अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी वो श्रीराम का ही रोल करेंगे, फैंस एक बार फिर से उन्हें वही भूमिका निभाते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button