Google Analytics —— Meta Pixel

एक पेड़ माँ के नाम: ‘पीपल फॉर पीपल’ के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम, पेड़ लगाने की अपील

People for People Campaign: रविवार, 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, प्रकृति मां की रक्षा करने और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के तहत छत्तीसगढ़ में वृहद वृक्षारोपण के लिए “पीपल फॉर पीपल अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं के सम्मान में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था।

यह भी पढ़े : आयुष्मान कार्ड का गलत उपयोग करने वाले 48 अस्पतालों पर एक्शन, 11 पर लगाया गया जुर्माना

इस अवसर पर, बोरिया खुर्द गजराज बांध में ‘पीपल फॉर पीपल’ कार्यक्रम के तहत, विभिन्न आमंत्रित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने मां के नाम पर पौधारोपण किया।

” पीपल फॉर पीपल” अभियान कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर शहर साहू समाज के अध्यक्ष केशव राम साहू, नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा, ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष पूनम साहू, जनपद सदस्य राजेश साहू सहित पदाधिकारी व स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में किया गया।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि गजराज बांध को बचाने के लिए बोरियावासियों का संघर्ष मैं लंबे समय से देख रहा हूं। नागरिकों और इस बांध के संरक्षण में लगे संस्थाओं का दृढ़ संकल्प अब पूरा होने की ओर अग्रसर है। इसे विकसित और संरक्षित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जन भावनाओं के अनुरुप गजराज बांध का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

विधायक मोतीलाल साहू ने कार्यक्रम में कहा कि बोरिया के नागरिक और अनेक संस्थाएं गजराज बांध के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। हम लोग इसे रायपुर शहर का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाना चाह रहे हैं। अम्युजमेंट पार्क, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम जैसी जन सुविधाएं यहां विकसित करने की योजना है।

People for people

कार्यक्रम में पेड़ लगाने के महत्व पर जोर देते हुए भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य राजेश साहू ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण का एक प्रभावी तरीका है और हमारे गांव, शहर और प्रदेश को हरियाली और स्वच्छता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने मिलकर पेड़ लगाए और इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया। (People for People Campaign)

इस अवसर पर लोगों को प्रेरित करते हुए, उन्होंने कहा, “आओ लगाएं… एक पेड़ मां के नाम! अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ जरूर लगाएं, यह आपकी तरफ से मां को एक अनमोल उपहार होगा।”

कार्यक्रम के अंत में, सभी ने एक साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। (People for People Campaign)

Back to top button
error: Content is protected !!