कांग्रेस के पूर्व महासचिव का बड़ा आरोप, नेताओं पर 6 करोड़ के गबन का लगाया आरोप

Arun Singh Allegation: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की नाराजगी और अंदरूनी कलह से जूझ रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिंह सिसौदिया ने अपनी ही पार्टी के कोषाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने PCC चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और विनोद वर्मा पर पार्टी कोष में 5 करोड़ 89 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें पार्टी से बाहर करने की भी मांग की है।

उन्होंने कहा कि हार के जिम्मेदार लोगों को सक्रिय राजनीति से बाहर किया जाए। इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें मीडिया से ही जानकारी मिली है। अगर कोई नाराजगी है तो पार्टी फोरम में बात रखनी चाहिए। फिलहाल अरुण सिंह अभी किसी भी पद पर नहीं हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। इसलिए नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो देश में घूमकर न्याय की बात कर रहे हैं। उन्हें अपनी पार्टी के लोगों से न्याय करना चाहिए। फिलहाल इस चिट्ठी का असर लोकसभा चुनाव पर कितना पड़ता है। वो तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। (Arun Singh Allegation)

इससे पहले राजनांदगांव जिले के सोमनी गांव में कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने ही मंच से पिछली सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। कार्यकर्ता ने कहा कि 5 साल तक हमारी सरकार रही और तब सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित रहे। मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था। तब कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं थी। आज कार्यकर्ताओं की याद आई है। सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि पांच साल में कार्यकर्ताओं का काम और सम्मान नहीं हुआ। पांच साल एक ही नेता दिखा, आज वह गायब हो गया। मेरी बातें अगर बुरी लगी हो तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर दे। पांच साल हम आप से मिलने के लिए तरस गए थे। दरअसल, राजनांदगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। (Arun Singh Allegation)

Related Articles

Back to top button