Google Analytics —— Meta Pixel

संभल हिंसा को लेकर तेज हुई राजनीति, विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर जमकर बोला हमला

Opposition on Sambhal Violence: उत्तरप्रदेश के संभल में हुए हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद जिया उर रहमान संभल में थे ही नहीं और इसके बावजूद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई। यह सरकार द्वारा किया गया दंगा है। कोर्ट द्वारा आदेश पारित किए जाने के तुरंत बाद ही पुलिस और प्रशासन सर्वे के लिए जामा मस्जिद पहुंच गए। 23 नवंबर को पुलिस प्रशासन ने कहा कि अगले दिन 24 तारीख को दोबारा सर्वे किया जाएगा। पुलिस प्रशासन को यह आदेश किसने दिया? जब लोगों ने सर्वे का कारण जानना चाहा तो सर्किल ऑफिसर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसका विरोध करते हुए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:- उत्तरप्रदेश के संभल में फिर बढ़ा विवाद, सपा सांसद समेत 2700 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि बदले में पुलिस कांस्टेबल से लेकर अधिकारी तक सभी ने अपने सरकारी और निजी हथियारों से गोलियां चलाईं, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग है। इससे कई लोग घायल हो गए। 5 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। संभल का माहौल खराब करने के लिए पुलिस और प्रशासन के लोगों के साथ-साथ याचिका दायर करने वाले लोग भी जिम्मेदार हैं। उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को न्याय मिल सके और भविष्य में कोई भी संविधान के खिलाफ ऐसी गैरकानूनी घटना न कर सके। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि हम मांग करते हैं कि जिन लोगों ने गोली चलाई हैं। उसके लिए वहां के जिलाधिकारी और एसपी जिम्मेदार हैं, उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। (Opposition on Sambhal Violence)

लोकसभा अध्यक्ष से मिले सपा सांसद

संभल घटना को लेकर अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि घटना दुखद है। मैं उत्तरप्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि अब दोबारा इस तरह की घटना ना हो। आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संभल की घटना में 4 लोगों की जान गई। हिंसा किसी चीज का हल नहीं है। हर हिंसा के पीछे कोई कारण होता है, उसे जानना जरूरी है। लगातार किसी धार्मिक स्थल पर बार-बार अपना आधिपत्य दिखाने और उसे अपने हिस्से में लेने की कवायत चल रही है वो अच्छी नहीं है। ये पुलिस, प्रशासन और सरकार तीनों की विफलता है। (Opposition on Sambhal Violence)

नफरत की राजनीति हो रही: कांग्रेस

उत्तरप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार नफरत की राजनीति हो रही है, उसका दुष्प्रभाव संभल की घटना है, जिस तरह से वहां लोग मारे गए हैं इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। आने वाले समय में मैं स्वयं संभल जाऊंगा। बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश में पुलिस के लोगों को गुंडा मवाली में बदल दिया गया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नफरत ही नहीं फैला रही, ये किसी भी प्रकार से देश को तोड़ना चाहते हैं। अगर इस तरह का प्रयास बिहार में कोई करेगा तो हम चुप बैठने वाले नहीं है। (Opposition on Sambhal Violence)

Back to top button
error: Content is protected !!