Google Analytics —— Meta Pixel

50% टैरिफ को लेकर सियासत जारी, विपक्ष ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

Opposition to US Tariffs: भारत में 50% टैरिफ को लेकर सियासत जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जिस पर इसका असर ना पड़े। मेरे क्षेत्र के अधिकांश कारखाने बंद हो जाएंगे, क्योंकि हमारा सबसे ज्यादा आयात अमेरिका होता था। हमारे यहां इतने बड़े पैमाने पर आयात होते थे वह सभी बंद हो जाएंगी। बातों से या नारों से काम नहीं होने वाला है, हमें कोई न कोई तो कार्ययोजना बनानी पड़ेगी। ये ऐसा विषय है जिन पर प्रधानमंत्री को गंभीरता और गहनता के साथ विचार करना चाहिए और कोई न कोई रास्ता ढूंढना चाहिए। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह हमारी संप्रभुता पर हमला है। उनके फैसले से हमारे देश की अर्थव्यवस्था और विकास पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसी विचारधारा, फैसले और टिप्पणियों से दूर रहें तो यह फायदेमंद होगा। हम काफी सक्षम हैं। चाहे यह 50% हो या 100%, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में वोट चोरी को लेकर सियासत, कांग्रेस का वार, बीजेपी ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि यह हमारी विदेश नीति की पूरी तरह से विफलता है। दुनिया भर में इस क्षेत्र में हमारे पास सबसे अधिक टैरिफ हैं। इंडोनेशिया, वियतनाम, बांग्लादेश, चीन, कंबोडिया, सभी के टैरिफ हमसे कम हैं। हम ‘आत्मनिर्भर’ नाम की कोई चीज सुनते हैं। अगर PM मोदी टैरिफ को 50 से घटाकर 20 कर पाते, तो हम यहां जश्न मना रहे होते और भाजपा कहती, ‘वाह, मोदी जी, क्या शानदार विदेश नीति है, लेकिन वे विफल हो गए हैं, अब लक्ष्य ‘आत्मनिर्भर’ हो गया है। PM मोदी को ट्रम्प का अच्छा दोस्त माना जाता है। फिर भारत पर ऐसे टैरिफ क्यों ? कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि जो टैरिफ लगा है उससे यहां के निर्यातकों को जो प्रभाव होगा उसके लिए तत्काल कदम उठाने पड़ेंगे। रोजगार, व्यापार, उद्योग कैसे बचेगा क्योंकि भारत इस मामले पर कई महीनों से बातचीत कर रहा है तो उन्होंने इतना तो आकलन कर लिए होगा कि इससे कितना प्रभाव पड़ेगा। (Opposition to US Tariffs)

PCC चीफ दीपक बैज ने कसा तंज

बघेल ने कहा कि इस पर तत्काल कदम उठाना चाहिए था यहां के लोगों को कितनी रियायत दे रहे हैं ये कब तक लागू रहेगा। ऐसे में व्यापार,उद्योग सब चौपट होगा और जो निर्यातक है वो बर्बाद होगा। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि जो उनको अपना दोस्त बताते हैं ये उनको ट्रंप का जवाब है। 50% टैरिफ लगाने से हमारे व्यापारों पर प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि भारत में एक बड़ा व्यापारिक बाजार है। इसका नुकसान बड़े स्तर पर होगा, लेकिन देश के प्रधानमंत्री आंख बंद करके बैठे हुए हैं। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बहुत ही दर्भाग्यपूर्ण हैं कि अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया और पीएम मोदी जो गए थे कि अबकी बार ट्रंप सरकार करने और कहते थे हमारे मित्र हैं तो उन्होंने किस तरह से भारत के साथ किया और पीएम मोदी को इसका जवाब देना चाहिए। प्रतीत हो रहा है कि पीएम मोदी की विदेश नीति फेल हुई है। (Opposition to US Tariffs)

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने साधा निशाना

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि 50% टैरिफ का असर भारत के उन औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़ेगा, जहां सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है। यह अफसोस की बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन के आने के बाद हमारे देश का विदेश मंत्रालय शायद पूरी तरह से यह नहीं समझ पाया है कि एक सरकार को अमेरिकी प्रशासन के साथ कैसे काम करना चाहिए। हमारे विदेश मंत्रालय में अहंकार आ गया है, जिसके परिणामस्वरूप भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच समन्वय की कमी हो गई है। हमारी विदेश नीति में बहुत सी कमियां हैं, जिसकी वजह से अमेरिकी सरकार ने चीन पर वो टैरिफ नहीं लगाए, जो उसने भारत पर लगाए।समाजवादी पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति का ये कमाल है! अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने से अकेले यूपी में 500 उद्योगों पर बंदी और लाखों श्रमिकों पर बेरोजगार होने का संकट मंडरा रहा है। (Opposition to US Tariffs)

सपा ने बीजेपी पर किया वार

सपा ने कहा कि पूरे देश में कितने उद्योग बंद होंगे और कितने लाख लोग बेरोजगार होंगे आप इसी से अंदाज़ा लगा सकते हैं। भाजपा सत्ता से जाएगी, तभी खुशहाली आएगी। अमेरिकी टैरिफ लगने के बाद से यूपी समेत पूरे भारत का कारोबार बर्बाद होने की कगार पर है। इसका बड़ा असर यूपी पर भी पड़ रहा है जहां हस्तशिल्प, पीतल कारोबार, कालीन समेत अन्य निर्यात किया जाने वाली इंडस्ट्री तबाह हो रही है और भारी संख्या में बेरोजगारी बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ेगी तो अपराध और महंगाई भी बढ़ेगी। SP ने कहा कि इन्हीं भाजपाइयों ने ट्रंप के जीतने की कामना की थी, हवन पूजन करके ट्रंप के जीतने पर खुशी मना रहे थे, माय फ्रेंड डोनाल्ड ट्रंप बता रहे थे, ये भाजपा जबसे आई है तबसे सिर्फ तबाही और बर्बादी ही तो लाई है। इन भाजपाइयों ने देश प्रदेश सब तबाह कर डाला है। (Opposition to US Tariffs)

Back to top button
error: Content is protected !!