Google Analytics —— Meta Pixel

Chandrayaan-3 Location : कुछ घंटे में अकेले चांद की तरफ बढ़ेगा अपना चंद्रयान-3

Chandrayaan-3 Location : भारत का चंद्रयान अब चांद को चूमने के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। जी हां, एक हफ्ते बाद भारत का यान चांद पर होगा। अब आखिरी छलांग बाकी है। आज चांद की सतह के बिल्कुल करीब लाने के लिए चंद्रयान-3 को 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में पहुंचाया गया। इसरो ने बताया कि इसके साथ ही चांद की कक्षा में होने वाली सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। अब अपना यान महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है।

अब प्रॉपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल दोनों अलग होंगे। इसे सरल भाषा में समझिए तो चंद्रयान के भीतर बैठा ‘हीरो’ (Chandrayaan-3 Location) अब आगे का सफर अलग करेगा। इस लैंडर का नाम विक्रम है। उसके अंदर प्रज्ञान है। चांद की सतह पर लैंडर के उतरने के बाद प्रज्ञान बाहर निकलेगा। देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। अगले कुछ घंटे बाद 17 अगस्त को प्रॉपल्शन मॉड्यूल से लैंडर अलग होगा। इसरो की तैयारी है कि 23 अगस्त की शाम अपना यान चांद की सतह पर हो।

यह भी पढ़ें:- Modi Cabinet: विश्वकर्मा योजना को कैबिनेट की मंजूरी, E-Bus सेवा को लेकर लिया बड़ा फैसला

जी हां, ये 24 घंटे महत्वपूर्ण होने वाले हैं। चांद की सतह के करीब जाते हुए कक्षाएं घटाने के क्रम में पांचवां और अंतिम मैनुअर आज सुबह पूरा कर लिया गया। अपने चंद्रयान-3 में एक लैंडर मॉड्यूल है, एक प्रॉपल्शन मॉड्यूल और एक रोवर है। आज सुबह 8.30 बजे बेंगलुरु के इसरो ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क से अंतिम प्रक्रिया पूरी की गई।

आज यानी 17 अगस्त को एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। जी हां, अपने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Location)से प्रॉपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होगा। वे आगे की यात्रा अलग-अलग करेंगे। प्रॉपल्शन मॉड्यूल चांद की कक्षा में रहेगा। आगे अपना लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव इलाके में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कदम बढ़ाएगा। इसरो ने 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे चंदा मामा से मिलने की तैयारी की है।

Back to top button
error: Content is protected !!