आम जनता के लिए खुशखबरी , जल्द सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल

नई दिल्ली: अप्रैल 2022 के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के अधिकांश हिस्सों में डीजल के दाम 90 रुपये के पार है। वही पेट्रोल (Petrol Price Cut) 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। लोग लंबे वक्त से राहत की उम्मीद लगाए बैठे है, लेकिन अब तक उन्हें जल्द राहत के संकेत मिल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है।

पेट्रोलियम मंत्री ने किया इशारा

मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को संकेत दिए कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट (Petrol Price Cut) आ सकती है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को होने वाले घाटे की भरपाई हो गई है, इसलिए अब पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम स्थिर बने रहें तो जल्द ही लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा अगर ये कंपनियां अगली तिमाही में बेहतर करती हैं, तब ये दाम कटौती पर फैसला लेने में सक्षम होंगी।

यह भी पढ़ें:- एशिया कप में पाकिस्तान के प्रपोजल को मिल सकती है मंजूरी, श्रीलंका में हो सकते हैं भारत के मैच

दरअसल साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कटौती (Petrol Price Cut) लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए बड़ी राहत होगी। विपक्षी दल महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर सरकार पर लगातार हमला बोलते रहे हैं। ऐस में पेट्रोलियम मंत्री का बयान संकेत के दौर पर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती को लेकर कोई ऐलान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बाजार पर निर्भर करती हैं। पेट्रोलियम मंत्री के संकेत के बाद सबकी निगाहें तेल कंपनियों पर है कि वो कब राहत की घोषणा करती है।

Related Articles

Back to top button