आज एशियाड के पदकवीरों से मिलेंगे PM मोदी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में कार्यक्रम

PM Meet Asiad Medalist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 अक्टूबर) एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय एथलीटों से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे। PM मोदी खिलाड़ियों से दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से मिलेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्लेयर्स को बधाई देंगे और संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ खेल मंत्रालय के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें:- 3 वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर ही मौत

बता दें कि भारत ने इस साल 655 खिलाड़ियों को चीन एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए भेजा था। इस साल भारत ने एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा 107 मेडल जीते हैं। इससे पहले सबसे भारत को ज्यादा 70 मेडल 2018 एशियाड में आए थे। 2021 में टोक्यो ओलिंपिक के बाद PM मोदी ने टोक्यो से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से भी मुलाकात की थी। PM ने खिलाड़ियों को अपने रेसिडेंस लोक कल्याण मार्ग में बुलाया था। एशियन गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार मेडल की सेंचुरी लगाई। देश ने 72 साल के एशियाड इतिहास में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और कुल 107 मेडल जीते। इनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल रहे। (PM Meet Asiad Medalist)

मेडल टैली के टॉप-5 पोजिशन में फिनिश किया

वहीं भारत ने 37 साल बाद मेडल टैली के टॉप-5 पोजिशन में भी फिनिश किया। भारत को सबसे ज्यादा 29 मेडल एथलेटिक्स में मिले। इसमें 6 गोल्ड, 14 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज शामिल है। वहीं भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड शूटिंग में जीते। शूटिंग में 7 गोल्ड आए। भारत ने इस बार 22 खेलों में मेडल जीते, जिनमें से 10 में गोल्ड भी मिले। हॉकी, घुड़सवारी, टेनिस और बैडमिंटन में एक-एक गोल्ड मेडल मिला। कबड्डी और क्रिकेट में हमारी मेंस और विमेंस दोनों टीमों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्क्वॉश में भी 2 गोल्ड मेडल मिले। इनके साथ शूटिंग, एथलेटिक्स और आर्चरी में तो प्रदर्शन शानदार रहा ही है। (PM Meet Asiad Medalist)

PM मोदी ने 7 अक्टूबर को ट्वीट कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा- एशियाई खेलों में भारत के लिए यह कितनी ऐतिहासिक उपलब्धि है। पूरा देश इस बात से बेहद खुश है कि हमारे अविश्वसनीय एथलीटों ने अब तक के सर्वाधिक 107 पदक जीते हैं, जो पिछले 60 सालों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हमारे खिलाड़ियों के अटूट संकल्प, अथक उत्साह और कड़ी मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है। उनकी जीत ने हमें याद रखने के क्षण दिए हैं, हम सभी को प्रेरित किया है और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। (PM Meet Asiad Medalist)

Related Articles

Back to top button