Google Analytics —— Meta Pixel

कमला हैरिस की मां विश्व की महिलाओं के लिए प्रेरणा: PM मोदी

PM Modi America Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के आखिरी दिन अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा आयोजित लंच में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ शामिल हुए। इस दौरान विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि यहां अमेरिका में भारत हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। हम मिंडी कलिंग की कॉमेडी पर हंसते हैं। हम कोचेला में दिलजीत की धुन पर नाचते हैं। योग करके हम खुद को फिट और स्वस्थ रखते हैं। चाहे हम इसे अमेरिकी सपना कहें या भारतीय सपना…हमारे लोग अवसर में गहराई से विश्वास करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं या कहां से आए हैं, हम अपने आप से कुछ बेहतर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- टेक्नोलॉजी हैंडशेक में शामिल हुए PM मोदी, कहा- टेक्नोलॉजी और प्रतिभा का मिलन उज्जवल भविष्य

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और शिक्षा ने न केवल मुझ पर बल्कि पूरी दुनिया पर प्रभाव डाला है। भारत ने दुनिया के करोड़ों लोगों को प्रेरित किया चाहे फिर वह दर्शनशास्र से हो या फिर सविनय अवज्ञा या फिर लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता हो। अमेरिका की उपराष्ट्रपति होने के नाते मैं कई देशो में गई हूं और भारत में भी। दक्षिण – पूर्व एशिया में भारत निर्मित वैक्सीन पहुंची जिसकी मदद से कई लोगों की जान बचाई जा सकीं। (PM Modi America Visit)

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत में अपनी यादों को ताजा किया। इस दौरान साउथ की इडली और अपनी बहन माया की बातें भी शेयर की। उन्होंने कहा कि मेरे दादा मुझे भारत के स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र के बारे में बताते थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मां श्यामला ने भी बहुत कुछ सिखाया। उनकी ही बदौलत आज में यहां आपके सामने अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट के रूप में खड़ी हूं। भारत ने दुनिया को क्या नहीं सिखाया। प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में भारत ने इस सदी को दुनिया के लिए फायदेमंद बना दिया है। ये भारत ही था, जिसने दुनिया को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन दी। (PM Modi America Visit)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का इस भव्य स्वागत करने के लिए धन्यवाद करता हूं और आप दोनों ने जो गर्मजोशी शब्द कहे उसके लिए भी मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले 3 तीनों में मैंने अनेक बैठकों में हिस्सा लिया और कई विषयों में चर्चा की। सभी बैठकों में एक चीज समान थी सब एक मत थे कि भारत और अमेरिका के बीच मित्रता और सहयोग और गहरा होना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!