कांग्रेस ने अलगाववाद को खाद और पानी दिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है। 500 सालों के इंतजार के बाद भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। 4 जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, ये साफ दिखाई दे रहा है। यहां आप सभी का प्यार, उत्साह और भव्य उपस्थिति स्पष्ट रूप से व्यक्त करती है कि 4 जून को क्या होने वाला है। इसलिए लोग कहते हैं – 4 जून, 400 पार। फिर एक बार मोदी सरकार। BJP वो पार्टी है, जो सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चलती है।

यह भी पढ़ें:- हमने कांग्रेस और वामपंथियों की लूट ईस्ट नीति को खत्म किया: PM नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि NDA सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता, उनका लाभ हर किसी को मिलता है। अब NDA ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंचकर, जिस सुविधा का वो पात्र है, वो सुविधा उसे दी जाएगी। 2014 में जब मोदी आए तो अपने साथ उम्मीदें लेकर आए। 2019 में जब मोदी आए तो अपने साथ विश्वास लेकर आए। 2024 में जब मोदी यहां होंगे तो वे अपने साथ गारंटी लेकर आएंगे। मोदी की गारंटी का मतलब है ‘गारंटी के पूरे होने की गारंटी’। हम सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हैं। NDA ने देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने और उन्हें वे सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया है जिनके वे हकदार हैं। (PM Modi in Assam)

उन्होंने कहा कि हम देश के गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाएंगे, बिना किसी भेदभाव के उन्हें घर देंगे। आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है। नार्थ ईस्ट तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है, जिस नार्थ ईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थी, उस नार्थ ईस्ट को BJP ने सम्भावनाओं का स्रोत बना दिया है। असम का विकास करना हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। हमारी कल्याणकारी पहलों ने असम के किसानों को सशक्त बनाया है। यहां के किसानों को रुपये मिले हैं. पीएम-किसान योजना के तहत 5,400 करोड़+। और अब भाजपा ने इस योजना को जारी रखने की घोषणा की है, जिससे असम के किसानों को बिना किसी भेदभाव के मदद मिलेगी और वे सशक्त होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सियासी फायदे के लिए असम को अपने पंजे में जकड़ रखा था। ताकि उनके लिए लूट और भ्रष्टाचार के रास्ते खुले रहें। अब ये पंजा खुल गया है। असम में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है। कांग्रेस को दिया आपका वोट केंद्र में सरकार नहीं बनाएगा। भाजपा को दिया आपका वोट विकसित भारत बनाएगा। असम में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है। जिस नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस और विपक्ष ने समस्याएं दी। अलगाववाद को खाद-पानी दिया। उस नॉर्थ-ईस्ट को मोदी ने गले लगाया। जो कांग्रेस के 60 सालों में नहीं हुआ, वह मोदी ने 10 साल में किया। (PM Modi in Assam)

Related Articles

Back to top button