
PM Modi in Austria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑस्ट्रिया के वियना में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। मुझे खुशी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला। मेरी ये यात्रा ऐतिहासिक भी है और विशेष भी है। 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है। ये भी सुखद संयोग है कि ये यात्रा उस समय हो रही है, जब हमारे आपसी संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- CG BJP State Working Committee: भाजपा कार्यसमिति ने पारित किया राजनीतिक प्रस्ताव, पीएम मोदी को दिए बधाई
PM मोदी ने कहा कि लोकतंत्र और Rule of Law जैसे मूल्यों में साझा विश्वास, हमारे संबंधों की मजबूत नींव है। आपसी विश्वास और साझा की गई रुचियों से हमारे रिश्तों को बल मिलता है। आज मेरे और चांसलर नेहमर के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई। हमने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है। हमने फैसला लिया है कि संबंधों को सामरिक दिशा प्रदान की जाएगी। लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास हमारे संबंधों की मजबूत नींव है। आपसी विश्वास और साझा हित हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं। (PM Modi in Austria)
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने और चांसलर नेहमर ने विश्व में चल रहे विवादों (चाहे यूक्रेन में संघर्ष हो या पश्चिम एशिया की स्थिति) पर विस्तार से बात की है। मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है। हम दोनों आतंकवाद की कठोर निंदा करते हैं। हम सहमत हैं कि ये किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। इसको किसी तरह भी जस्टिफाई नहीं किया जा सकता। हम संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में रिफॉर्म के लिए सहमत हैं, ताकि उन्हें समकालीन और असरदार बनाया जाए। (PM Modi in Austria)