Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, पढ़ें पूरी खबर

PM Modi in Tirupati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। PM मोदी ने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए  लिखा- तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।  साथ ही 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें:- राज्यपाल हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस से मिली डी.लिट. की मानद उपाधि 

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम 7.40 बजे तिरूपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। बता दें की PM मोदी आज तेलंगाना में सभा को संबोधित करेंगे। (PM Modi in Tirupati)

PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के निर्मल जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। साथ ही उन्होंने तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव को गरीबों का दुश्मन भी कहा। तेलंगाना विधानसभा के लिए मतदान 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। (PM Modi in Tirupati)

Back to top button
error: Content is protected !!