
PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2014 उम्मीद का कालखंड था। लोगों के दिल में भी उम्मीद थी और मेरे मन में भी उम्मीद थी कि हम उनकी उम्मीदों को पूरा करें। मैं शासन नहीं करता हूं, मैं सेवा करता हूं। मैं पद पर बैठकर मौज करने के पक्ष में नहीं हूं। मैं लोगों के लिए एक सामान्य नागरिक से भी ज्यादा मेहनत करने का प्रयास करता हूं। 2014 में उम्मीद का वातावरण था, 2019 में वो विश्वास में पलट गया। जन सामान्य के विश्वास ने मेरे भीतर एक नया आत्मविश्वास भर दिया, मुझे लगा हम सही दिशा में हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का जो मंत्र लेकर चले हैं, उसे हम जमीन पर उतार पाए हैं।
यह भी पढ़ें:- बेंगलुरु टेक सिटी से टैंकर सिटी बन गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव मोदी नहीं लड़ रहा है, भाजपा नहीं लड़ रही है, ये देश की जनता की पहल है। देश की जनता, 10 साल के अनुभव के अनुसार निर्णय कर चुकी है। देश ने तीन दशकों तक अस्थिर सरकारें देखीं। इन सरकारों ने देश का बहुत नुकसान किया। देश के मतदाताओं ने अनुभव किया है कि एक स्थिर सरकार क्या कर सकती है। इसलिए मेरा मानना है कि 2024 का चुनाव बीजेपी या मोदी नहीं लड़ रहे हैं। यह लोगों की पहल है। लोगों ने अपने अनुभव के आधार पर अपना मन बना लिया है और इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। हमने डिजिटल अप्रोच लिया, ह्यूमन इंटरवेंशन को हम कम से कम करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम एक रुपया भेजते हैं तो 15 पैसा ही पहुंचता है। 85 पैसा बीच में कोई न कोई पंजा खा ही जाता था। अब हम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) कर रहे हैं। (PM Modi Interview)
2014 उम्मीद का कालखंड था, लोगों के दिल में भी उम्मीद थी और मेरे मन में भी उम्मीद थी कि हम उनकी उम्मीदों को पूरा करें। मैं शासन नहीं करता हूं, मैं सेवा करता हूं।
मैं पद पर बैठकर मौज करने के पक्ष में नहीं हूं। मैं लोगों के लिए एक सामान्य नागरिक से भी ज्यादा मेहनत करने का प्रयास… pic.twitter.com/jUF9HnJJY3
— BJP (@BJP4India) April 20, 2024
उन्होंने कहा कि ED ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जितने मामले दर्ज किए हैं, उनमें से सिर्फ 3% लोग ही राजनीति से जुड़े हैं। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के लिए कोई संस्था बनाई गई है, वो काम न करे तो सवाल पूछना चाहिए। काम करे, इसलिए सवाल पूछा जाए, ये लॉजिक ही नहीं बनता है। हमारे देश में एक नैरेटिव बना दिया गया कि भाजपा अपर कास्ट की पार्टी है, जबकि सच ये है कि भाजपा में सबसे ज्यादा एससी हैं, सबसे ज्यादा एसटी हैं, सबसे ज्यादा ओबीसी हैं। फिर नैरेटिव बनाया गया कि भाजपा अर्बन पार्टी है, आज भाजपा में ग्रामीण लोग सबसे ज्यादा हैं। फिर नैरेटिव बनाया गया कि भाजपा पुराणपंथी पार्टी है, नया सोच ही नहीं सकती है। आज दुनिया में डिजिटल मूवमेंट का नेतृत्व भाजपा शासित सरकार कर रही है। ये जो भ्रम फैलाए गए हैं, वो गलत हैं। (PM Modi Interview)
मैं मतदाताओं की आंखों में प्रेम, आकर्षण और जिम्मेदारी देखता हूं। वो (मतदाताओं) कहते हैं कि मोदी जी, ये चुनाव हम जिताएंगे।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/Fz1WcCgJk0 pic.twitter.com/UHhhRiHALf
— BJP (@BJP4India) April 20, 2024
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले पीएमएलए के तहत ईडी ने 1800 से कम मामले दर्ज किए थे। 2014 के बाद ED ने 5000 से अधिक मामले दर्ज किये जो उनकी बेहतर कार्यकुशलता का प्रमाण है। इसी तरह 2014 से पहले केवल 84 खोजें की गईं। हालांकि 2014 के बाद ईडी द्वारा 7,000 खोजें की गईं। हमारे देश के नगरिकों के सामर्थ्य को कम नहीं आंकना चाहिए। मैंने एक बार लाल किले से कहा था कि जो लोग Afford कर सकते हैं, वो गैस की सब्सिडी छोड़ दें। 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी। मेरे देश के लोग हमसे ज्यादा देश को प्यार करते हैं, हमसे ज्यादा देश के लिए करने को तैयार हैं। इन्हें कम न आंको। जनता का बोझ कम करना सरकार का दायित्व है, ये उपकार नहीं है। (PM Modi Interview)
पहले उम्मीद, फिर विश्वास और अब 2024 में मैं देशवासियों के पास गारंटी लेकर गया हूं और गारंटी बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/Fz1WcCgJk0 pic.twitter.com/KPMuJRTB10
— BJP (@BJP4India) April 20, 2024
PM ने कहा कि जनसंघ के जमाने से हम पूरे देश की सेवा करना चाहते हैं। देश के हर हिस्से की सेवा करना चाहते हैं। राजनीतिक फायदा देखकर काम करना हमारा सिद्धांत नहीं है। हमारे लिए केरल, सत्ता पाने का एक मैदान नहीं है। हमारे लिए केरल भी सेवा क्षेत्र है और हम उतनी ही लगन से सेवा कर रहे हैं। देश के राजनीति दल, भारत के संविधान को समर्पित होने चाहिए और भारत का संविधान हम सब को देश की एकता और अखंडता का दायित्व देता है। अगर कोई देश को तोड़ने की बात करता है, तो उसे राजनीति दलों को गंभीरता से लेना चाहिए। तत्कालीन स्वार्थ के लिए ऐसी भाषा और ऐसे इरादों से बचना चाहिए। (PM Modi Interview)
कांग्रेस के युवराज ने उत्तर से भागकर दक्षिण में आश्रय लिया। इस बार उनकी हालत ये है कि जैसे ही 26 तारीख को वायनाड की पोलिंग हो जाएगी, उनके लिए किसी और सीट की घोषणा होगी। वह किसी और सीट की तलाश में हैं।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/Fz1WcCgJk0 pic.twitter.com/RIMd0eGMc9
— BJP (@BJP4India) April 20, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं जब गुजरात में था, तब मेरे साथ केंद्र सरकार द्वारा बहुत अन्याय होते थे, लेकिन मेरा एक ही मंत्र होता था कि ‘भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास’। हम सबको मिलकर भारत को बहुत आगे बढ़ाना है और इसमें हमें कोई समझौता नहीं करना चाहिए। मैं सहकारिता पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं क्योंकि यह आम आदमी से जुड़ा है। गरीब लोग अपनी मेहनत की कमाई सहकारी बैंकों में जमा करते हैं। लगभग 300 सहकारी बैंक वामपंथियों द्वारा चलाए जाते हैं और इन बैंकों में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। सहकारी बैंकों पर नियंत्रण रखने वाले लोगों ने लोगों की चिंता किए बिना संपत्तियां खरीदीं। (PM Modi Interview)
ED ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जितने मामले दर्ज किए हैं, उनमें से सिर्फ 3% लोग ही राजनीति से जुड़े हैं।
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के लिए कोई संस्था बनाई गई है, वो काम न करे तो सवाल पूछना चाहिए। काम करे, इसलिए सवाल पूछा जाए, ये लॉजिक ही नहीं बनता है।
– पीएम श्री @narendramodi… pic.twitter.com/Q5kCDL6MSy
— BJP (@BJP4India) April 20, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल में हमारे कई कार्यकर्ताओं को गोलियों से भून दिया गया, जिससे राजनीतिक हत्याएं हुईं। इसके बावजूद हम अभी भी केरल में सेवा दे रहे हैं। केरल में हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए वामपंथी कैडर को जेल की सजा सुनाई गई है। देश का हर कोना हमारा है। कर्नाटक में सूखे जैसी आपदा के लिए केंद्र के हिस्से की 900 करोड़ रुपये की धनराशि एसडीआरएफ के लिए समय पर भेज दी गई है। कोई संतुलन नहीं है। ये देश का दुर्भाग्य रहा है कि वेस्ट एशिया के साथ भारत के संबधों को मजबूत करने का काम पिछली सरकरों ने नहीं किया। आज हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है और हम Seller/Buyer से निकल कर व्यापक विकास की ओर जा रहा है। (PM Modi Interview)
टूरिज्म इंडस्ट्री बहुत फलने वाली है: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि दूसरे देशों के लोग भी अगर एक बार तिरंगा लेकर चल पड़े और भारत माता की जय बोले तो कोई पूछता नहीं है कि किस देश का नागरिक है, उसको जाने देते हैं। आने वाले समय में, भारत के ग्रोथ में बहुत बड़ा योगदान टूरिज्म का होने वाला है। G20 में मैंने अनुभव किया है कि टूरिज्म इंडस्ट्री बहुत फलने वाली है। मेरी कोशिश थी कि देश के राज्यों को दुनिया के सामने एक्सपोजर मिले, दुनिया मेरे राज्यों की ताकत देखे, इसलिए G20 की करीब 200 बैठकें भारत के अगल-अलग राज्यों में की।कांग्रेस के युवराज ने उत्तर से भागकर दक्षिण में आश्रय लिया। इस बार उनकी हालत ये है कि जैसे ही 26 तारीख को वायनाड की पोलिंग हो जाएगी, उनके लिए किसी और सीट की घोषणा होगी। वह किसी और सीट की तलाश में हैं। (PM Modi Interview)