युद्ध नहीं…बुद्ध में समाधान ढूंढ सकती है दुनिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Buddha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिधम्म दिवस हमें याद दिलाता है कि करुणा और सद्भावना से ही हम दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। इससे पहले 2021 में कुशीनगर में ऐसा ही आयोजन हुआ था। ये मेरा सौभाग्य है कि वहां उस आयोजन में भी मैं शामिल हुआ था। ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध के साथ जुड़ाव की जो यात्रा मेरे जन्म के साथ शुरू हुई है, वो अनवरत जारी है। मेरा जन्म गुजरात के उस वड़नगर में हुआ, जो एक समय बौद्ध धर्म का महान केंद्र हुआ करता था।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : हसदेव अरण्य क्षेत्र के कोल ब्लॉक में पेड़ कटाई का विरोध, पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल
PM मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थानों से लेकर दुनिया के अलग अलग देशों तक, नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के दर्शन, मंगोलिया में उनकी प्रतिमा के अनावरण से लेकर श्रीलंका में वेसाक समारोह तक मुझे कितने ही पवित्र आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिला है। इस साल अभिधम्म दिवस के आयोजन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी जुड़ी है। भगवान बुद्ध के अभिधम्म, उनकी वाणी, उनकी शिक्षाएं जिस पाली भाषा में विरासत के तौर पर विश्व को मिली है, इसी महीने भारत सरकार ने उस पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का ये दर्जा, पाली भाषा का ये सम्मान भगवान बुद्ध की महान विरासत का सम्मान है। अभिधम्म धम्म के निहित है, धम्म के मुलभाव को समझने के लिए पाली भाषा का ज्ञान आवश्यक है। (PM Modi on Buddha)
धम्म यानी बुद्ध का संदेश: PM नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि धम्म यानी बुद्ध के संदेश, बुद्ध के सिद्धांत और मानव के अस्तित्व से जुड़े सवालों का समाधान। धम्म यानी मानवमात्र के लिए शांति का मार्ग, धम्म यानी बुद्ध की सर्वकालिक शिक्षाएं, धम्म यानी समूची मानवता के कल्याण का अटल आश्वासन। तीन दिन बाद 20 अक्टूबर को मैं वाराणसी जा रहा हूं, जहां सारनाथ में हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। हम नए निर्माण के साथ-साथ अपने अतीत को भी सुरक्षित कर रहे हैं। पिछले 10 सालों में हम 600 से ज्यादा प्राचीन धरोहरों, कलाकृतियों और अवशेषों को दुनिया के अलग-अलग देशों से वापस भारत लाए हैं। इनमें से कई अवशेष बौद्ध धर्म संबंधित हैं। यानी बुद्ध की विरासत के पुनर्जागरण में भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता को नए सिरे से प्रस्तुत कर रहा है। भारत की बुद्ध में आस्था केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा का मार्ग है। (PM Modi on Buddha)
बुद्ध के साथ जुड़ाव मेरे जन्म के साथ शुरू: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि अभिधम्म दिवस हमें याद दिलाता है कि करुणा और सद्भावना से ही हम दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। इससे पहले 2021 में कुशीनगर में ऐसा ही आयोजन हुआ था, ये मेरा सौभाग्य है कि वहां उस आयोजन में भी मैं शामिल हुआ था। ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध के साथ जुड़ाव की जो यात्रा मेरे जन्म के साथ शुरू हुई है, वो अनवरत जारी है। मेरा जन्म गुजरात के उस वड़नगर में हुआ, जो एक समय बौद्ध धर्म का महान केंद्र हुआ करता था। (PM Modi on Buddha)
दुनिया बुद्ध में समाधान ढूंढ सकती है: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया युद्ध में नहीं बल्कि बुद्ध में समाधान ढूंढ सकती है। दुनिया को शांति के रास्ते पर चलने के लिए बुद्ध की शिक्षाओं से सीखना चाहिए। भाषा, साहित्य, कला और आध्यात्मिकता जैसे सांस्कृतिक स्तंभ किसी राष्ट्र की पहचान को आकार देते हैं। प्रत्येक राष्ट्र गर्व से अपनी विरासत को अपनी पहचान से जोड़ता है। अफसोस की बात है कि भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में पिछड़ गया है। आजादी से पहले आक्रमणकारियों ने भारत की पहचान को मिटाने की कोशिश की और आजादी के बाद लोग गुलाम मानसिकता के शिकार हो गए। (PM Modi on Buddha)
भारत आगे बढ़ रहा है: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में एक ऐसा इकोसिस्टम कायम हो गया था जिसने हमें गलत दिशा में धकेलने का काम किया, लेकिन आज देश हीन भावना से मुक्त होकर आत्म-सम्मान, आत्म-विश्वास और आत्म-गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है। इस परिवर्तन के कारण देश साहसिक निर्णय ले रहा है। इसीलिए आज पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त है और उसी प्रकार मराठी भाषा को भी यह सम्मान प्राप्त है। भारत बड़ी प्रगति कर रहा है, भारत आगे बढ़ रहा है। (PM Modi on Buddha)



