कश्मीर मुद्दे पर PM मोदी का ट्रंप को सीधा जवाब !, कहा- पाकिस्तान से सिर्फ POK को लेकर होगी बात
PM Modi on Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता सबसे बड़ी शक्ति है। निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युद्ध आतंकवाद का भी नहीं है। टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक बेहतर दुनिया की गारंटी है। पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इन्फ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा। इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु जंग रोकी: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
PM मोदी ने कहा कि भारत का मत एकदम स्पष्ट है, टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते हैं। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। मैं विश्व समुदाय से भी कहूंगा कि हमारी घोषित नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेररिज्म पर ही होगी, अगर बात होगी तो POK पर ही होगी। देशवासियों आज बुद्ध पूर्णिमा है और भगवान बुद्ध ने हमें शांति का रास्ता दिखाया है। शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है। मानवता शांति और समृद्धि की तरफ बढ़े, हर भारतीय शांति से जी सके, विकसित भारत के सपने को पूरा कर सके, इसके लिए भारत का शक्तिशाली होना जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर इस शक्ति का इस्तेमाल भी जरूरी है। पिछले कुछ दिनों में भारत ने यही किया है। मैं एक बार फिर भारत की सेना और सशस्त्र बलों को सैल्यूट करता हूं। हम भारतवासी का हौसला, एकजुटता, संकल्प को नमन करता हूं। (PM Modi on Kashmir)
ट्रंप ने 11 मई को दिया था बयान
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 मई को कहा था कि मैं भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर कोशिश करूंगा कि हजार साल बाद कश्मीर के मुद्दे का कोई हल निकाला जा सके। इस पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा था कि कोई शख्स ट्रंप को बताए कि कश्मीर का मसला बाइबिल में वर्णित कोई 1000 साल पुराना मसला नहीं है, बल्कि यह 22 अक्टूबर, 1947 को शुरू हुआ था जब पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर पर हमला किया था। RJD सांसद मनोज झा ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की थी। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप को अपना जनरल नॉलेज सुधारने की सलाह दी थी। मनोज ने कहा कि ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में ठीक से पता नहीं है। यह तय करने वाले ट्रंप कौन होते हैं? आपको किसने अधिकार दिया? मनोज झा ने कहा कि पहले आपको अपनी जानकारी बढ़ानी चाहिए। पाकिस्तान 78 साल पहले बना था और आप 1,000 साल की बात कर रहे हैं। हमें राजनीतिक खेल का हिस्सा न समझें। (PM Modi on Kashmir)



