Google Analytics —— Meta Pixel

‘स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ पर वेबिनार, PM मोदी ने किया संबोधित

PM Modi on Webinar: ‘स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ पर बजट के बाद वेबिनार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। साथ ही कहा कि जब हम हेल्थ केयर की बात करते हैं तो इसे पूर्व कोविड युग और महामारी के बाद के युग के विभाजन के साथ देखना चाहिए। दुनिया का ध्यान पहले से कही ज्यादा अब हेल्थ केयर पर आया है, लेकिन भारत सिर्फ हेल्थ केयर तक ही सीमित नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़कर कल्याण के लिए काम कर रहे हैं इसलिए हमने दुनिया के सामने ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ का एक विजन रखा है।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में आयोजित किया गया M L श्रॉफ बॉक्स ऑफिस क्रिकेट टूर्नामेंट, दिन रात चले इस मैच में ये रहे विजेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना ने हमें ये भी सिखाया कि सप्लाई चेन कितना बड़ा महत्वपूर्ण विषय बन गया है। जब महामारी अपने चरम पर थी, तो कुछ देशों के लिए दवाएं, टीके और चिकित्सा उपकरण जैसी जीवन रक्षक चीजें भी हथियार बन गई थीं। हमने हेल्थ केयर को सिर्फ स्वास्थ्य मंत्रालय तक सीमित नहीं रखा है बल्कि पूरी सरकार पर बल दिया है। भारत में इलाज को खरीदने की सामर्थ्य बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रु. तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने के पीछे यही भाव है। इससे देश के करोड़ों मरीज़ों के लगभग 80 हज़ार करोड़ रुपए जो बीमारी में उपचार के लिए खर्च होने वाले थे वो बचे हैं। (PM Modi on Webinar)

PM मोदी ने कहा कि हमारे यहां करीब 9 हजार जन औषधि केंद्र हैं और यहां बाज़ार भाव से बहुत सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं। इससे भी गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। देश में अच्छे और आधुनिक हेल्थ इंफ्रा का होना बहुत जरूरी है। आज देश में डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तैयार हो रहे हैं। इन सेंटरों में डायबिटीज, कैंसर और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की सुविधा है। बीते सालों में 260 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। इससे मेडिकल सीटों की संख्या 2014 के बाद आज दोगुनी हो चुकी है। इस साल के बजट में नर्सिंग क्षेत्र के विस्तार में बल दिया गया। मेडिकल कॉलेज के पास ही 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलना, मेडिकल ह्यूमन रिसोर्स के लिए बड़ा कदम है। (PM Modi on Webinar)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी की वजह से दवाओं की डिलीवरी और टेस्टिंग से जुड़े लॉजिस्टिक में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आता दिख रहा है।हमारे उद्यमियों ये सुनिश्चित करें कि हमें कोई भी तकनीक को आयात करने से बचना चाहिए, आत्मनिर्भर अब बनना ही है। उन्होंने कहा कि गंदगी से होने वली बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान हो, धुंए से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए उज्ज्वला योजना हो, दूषित पानी से बचाने के लिए जल जीवन मिशन हो… इनके बेहतर परिणाम आज देश के सामने आ रहे हैं। हमारे फार्मा सेक्टर पर बने इस विश्वास को हमें Capitalize करना ही होगा। हमारी इस प्रतिष्ठा को, हमारे प्रति इस विश्वास को रत्ती भर भी आंच नहीं आनी चाहिए। आज इस सेक्टर का मार्किट साइज 4 लाख करोड़ रुपये का है और यह सेक्टर 10 लाख करोड़ को पार कर सकता है। (PM Modi on Webinar)

Back to top button
error: Content is protected !!