PM मोदी का डेड इकोनॉमी कहने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को जवाब, कहा- तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

PM Modi Reply Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बिना उनका नाम लिए भारत को डेड इकोनॉमी कहने पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। पिछले 11 सालों में हमारी अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से ऊपर उठकर शीर्ष पांच में पहुंच गई है। अब हम शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमने यह गति कैसे हासिल की? यह हमें रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की भावना से मिली है। हमने यह गति नेक इरादों और ईमानदार प्रयासों से हासिल की है।
यह भी पढ़ें:- Anmol News Special: बरसात में सांप काटने से मौत का आंकड़ा बढ़ा, जानिए क्या करें और क्या नहीं…?
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की सफलता… सीमापार कई किलोमीटर भीतर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की ताकत… और आतंकवादियों के बचाव में उतरे पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर लाने की हमारी क्षमता…पूरी दुनिया ने नए भारत के इस स्वरूप के दर्शन किए हैं। ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की ताकत है। विकसित भारत, न्यू इंडिया की ये यात्रा…डिजिटल इंडिया के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी होगी। भारत Al मिशन जैसी योजनाओं से भारत ग्लोबल Al लीडरशिप की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर मिशन भी अब स्पीड पकड़ रहा है। भारत को जल्द ही मेड इन इंडिया चिप मिलने जा रही है। आज भारत कम लागत, उच्च तकनीक स्पेस मिशन का ग्लोबल उदाहरण बन गया है। (PM Modi Reply Trump)
टेक आत्मनिर्भर भारत अगली प्राथमिकता: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि वर्तमान उपलब्धियों के बीच अब हमारी अगली बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए- टेक आत्मनिर्भर भारत ! इंडियन टेक कंपनियों ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। हमने पूरे वर्ल्ड के लिए सॉफ्टवेयर और प्रोडक्ट्स बनाए हैं। अब समय है, हम भारत की जरूरतों को और ज्यादा प्राथमिकता दें। हम सभी जनता की सेवा के लिए हैं, हमें देशवासियों की बेहतरी के लिए साथ मिलकर कदम उठाने हैं। तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर भारत (टेक आत्मनिर्भर भारत) का निर्माण हमारी अगली प्रमुख प्राथमिकता होनी चाहिए। भारतीय तकनीकी कंपनियाँ पहले ही दुनिया के लिए सॉफ्टवेयर और उत्पाद विकसित करके अपनी मजबूत वैश्विक उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। अब समय आ गया है कि हम अपना ध्यान अपने देश की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित करें। (PM Modi Reply Trump)
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क: PM मोदी
आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। रेलवे विद्युतीकरण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 2014 से पहले, लगभग 20,000 किलोमीटर रेल मार्गों का विद्युतीकरण किया गया था। पिछले 11 सालों में यह आंकड़ा दोगुने से भी ज़्यादा हो गया है, और अब 40,000 किलोमीटर से ज्यादा रेलमार्ग विद्युतीकृत हो चुके हैं। विकास सभी क्षेत्रों में फैला है – जमीन, समुद्र और हवा। 2014 में देश में केवल 74 हवाई अड्डे कार्यरत थे। अब यह संख्या बढ़कर 160 से ज़्यादा हो गई है। इसी तरह, कार्यरत राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2014 में केवल तीन से बढ़कर आज 30 हो गई है। (PM Modi Reply Trump)



