प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE के लिए रवाना, कल अबु धाबी में हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi UAE Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा ‘अहलन मोदी’ (हेलो मोदी) कार्यक्रम में UAE में रह रहे भारतीय समुदाय के करीब 65 हजार लोगों को संबोधित भी करेंगे। PM मोदी कल (14 फरवरी) राजधानी अबु धाबी में BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एक दिन के दौरे पर कतर रवाना होंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद ये PM मोदी का 7वां UAE दौरा है। वे PM के तौर पर पहली बार अगस्त 2015 में UAE गए थे।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना।
2015 के बाद से पीएम मोदी की UAE की यह सातवीं और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा है। pic.twitter.com/5W0ZIeTP2y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
2015 के बाद से PM मोदी की UAE की ये सातवीं और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा है। PM नरेंद्र मोदी ने 2018 और 2019 में भी UAE का दौरा किया था। 2019 में UAE सरकार ने मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ से नवाजा था। इसके बाद PM मोदी जून 2022 और जुलाई 2023 में दुबई गए थे। UAE में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। यह देश की कुल जनसंख्या का 30% है और भारतीयों की तादाद यहां किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। वहीं रूस, सऊदी अरब और इराक के बाद UAE भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। (PM Modi UAE Tour)
#WATCH via ANI Multimedia | PM Modi UAE Visit: यूएई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटनhttps://t.co/I2SmcTG60d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
बता दें कि UAE उन अरब देशों में से एक है, जो पाकिस्तान के नजदीक है। उनकी दोस्ती का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को UAE ने भंडार बढ़ाने के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर की मदद की थी। ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी UAE पाकिस्तान को कर्ज देकर मदद कर चुका है। हालांकि पाकिस्तान से अच्छे संबंध होने के बावजूद UAE कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ कोई भी बयान देने से बचता है। UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। (PM Modi UAE Tour)



