हाथरस हादसे को लेकर राजनीति शुरू, विपक्ष ने योगी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Politics on Hathras Incident: उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए हादसे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता के साथ लोगों की मदद करनी चाहिए। मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रियजनों को खोया है। समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार आखिरकार क्या कर रही थी? सरकार की जानकारी में होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना होना बहुत दुखद है। उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सरकार ने क्या किया ये सबसे बड़ा प्रश्न बनता है। जब तक आप किसी आयोजन पर शुरूआत से लेकर अंत तक ध्यान नहीं देंगे तो इसी तरह की घटना होगी। इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो सरकार है।
यह भी पढ़ें:- Hathras Stampede: हाथरस सत्संग में मची भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार घायलों का अच्छा इलाज करवाएगी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये पूरी तरह से शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि अगर इतने बड़े स्तर पर कोई आयोजन हो रहा है तो सभी सुविधाएं पहुंचाई जाएं, लेकिन ये लोग कहीं न कहीं विफल रहे हैं और हर क्षेत्र में ये लोग विफल हो रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं, जो लोग घायल हैं ईश्वर करें की वो लोग जल्द ही स्वस्थ हों और इस तरह की दुर्घटनाएं ना हो सरकारें इस तरह का भी प्रयास करें। (Politics on Hathras Incident)
निष्पक्ष जांच होनी चाहिए: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह बहुत दुखद दुर्घटना है। उम्मीद करते हैं कि अस्पताल में जो लोग घायल जल्द उन्हें उपचार मिले और मृतक लोगों की देख-रेख में भी कोई घोषणाएं हों। इस मामले की जांच भी होनी चाहिए। जब सरकार और प्रशासन को मालूम था कि इतनी भीड़ आने वाली है तो क्या व्यवस्थाएं की थीं? हम उम्मीद करते हैं कि इसमें एक निष्पक्ष जांच होगी। कांग्रेस नेता दानिश अली ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जिस तरह का शासन चल रहा है, वहां अफसर इतने दबाव में रहते हैं कि अगर एक कोई सांप्रदायिक कार्यक्रम है उस पर बिना सोचे-समझे अनुमति दे देते हैं। कितने मासूम लोगों की जान आज चली गई। इसके लिए कोई न कोई जिम्मेदार होना चाहिए। ये जिम्मेदारी तो शासन-प्रशासन की होती है कि सही सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। (Politics on Hathras Incident)
राजद सांसद मनोज झा ने सरकार पर साधा निशाना
राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हम कुछ सीखते नहीं है। भीड़ एकत्रित कर लेना सबसे आसान होता है, लेकिन भीड़ के प्रबंधन के अभाव में आज क्या हुआ? आप अपनी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं करेंगे। यह संवेदनशीलता अगर नहीं होगी तो इसी तरह के परिणाम होंगे। हम इसे सम्पूर्ण विफलता मानते हैं कि भीड़ के प्रबंधन के लिए हमारी सरकारों को जो करना चाहिए वो नहीं करती। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हाथरस में जो हुआ वो बहुत दुखद है। यह हादसा क्यों हुआ, कैसे हुआ और क्यों वहां की सरकार सुरक्षा नहीं कर पाई। बड़े अफसोस की बात है। उम्मीद करते हैं कि जो घायल हैं उन्हें राहत पहुंचाई जाएगी और बाद में इसकी जांच की जाएगी। (Politics on Hathras Incident)
निर्दलीय सांसद पप्पू ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार से मेरी ये ही अपील है कि अगर इस स्तर पर कोई आयोजन होता है तो सरकार को इसकी तैयारियों को देखना चाहिए और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यह घटना बहुत ही दुखद है। बहुत से बच्चे भी इस घटना में अनाथ हो गए हैं, जिनकी सरकार को चिंता करनी चाहिए। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 100 से ऊपर लोग मृत हैं, जिसमें से 99 प्रतिशत दलित हैं। इसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकार भी है और केंद्र सरकार भी है। निंदा प्रस्ताव के लिए इनके पास समय था, लेकिन 100 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई उसके मौन के लिए इनके पास समय नहीं था। सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए और साथ-साथ इन सभी मौतों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। (Politics on Hathras Incident)
हादसे के लिए प्रशासन और आयोजक जिम्मेदार: प्रमोद तिवारी
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल यादव ने कहा कि कई लोग मारे गए, कई लोग घायल भी हुए। प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार लोगों के प्रति जिम्मेदारी तय करनी चाहिए थी। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि बहुत दुखद दुर्घटना है। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ है। हम विवरण ले रहे हैं। घटना बहुत दुखद थी, बहुत से लोगों की जान चली गई। इन सब बातों को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं उनके प्रति दुख व्यक्त करता हूं जिनका जीवन नहीं रहा… इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई? प्रशासन क्या कर रहा था? अनुमति कैसे मिल गई? न आयोजकों को बक्शा जा सकता है और न ही प्रशासन को बक्शा जा सकता है। प्रशासन भी जिम्मेदार है और आयोजक भी जिम्मेदार हैं। (Politics on Hathras Incident)
पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था क्यों नहीं हुई?: शिवसेना नेता
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि हम अपनी संवेदना प्रकट करते हैं, लेकिन साथ ही साथ एक सवाल भी बनता है कि जब शहर में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो रहे थे तो पुलिस-प्रशासन की पूरी व्यवस्था वहां हुई?… जिन आयोजकों ने इतना विशाल कार्यक्रम आयोजन किया क्या उन्होंने नियमानुसार अनुमति ली? उत्तरप्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस इन सबकी जिम्मेदारी है… जब इतने लोगों की जान चली गई तो इस पर कार्रवाई हो रही है। इससे पहले आपने जांचा क्या? हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं, लेकिन आम आदमी होने के नाते अपनी बात कह सकते हैं कि अगर प्रशासन सुरक्षा नहीं दे सकती तो उसका क्या काम? (Politics on Hathras Incident)



