नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन पर सियासी संग्राम, पूर्व CM भूपेश बघेल और CM विष्णुदेव साय आमने-सामने
Politics on Naxalism: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार की तय डेडलाइन पर सवाल उठाते हुए कहा कि नक्सलियों की एक घटना से दहशत फैल जाती है। आतंक का असर पूरी दुनिया में पड़ता है। नक्सलवाद को जो समझता है, वही जानता है कि इसे खत्म करने की कोई तय समयसीमा नहीं हो सकती। इसलिए इस डेडलाइन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें:- राजभवन में दीपों का उत्सव, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बांटी खुशियां
बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है। पिछले 22 महीनों में हमारे जवान मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। भूपेश बघेल पांच साल सरकार में रहे, अगर कांग्रेस ने उस समय गंभीरता से काम किया होता तो बस्तर में इतने नक्सली नहीं बचते। (Politics on Naxalism)
बघेल ने फिर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री के इस बयान पर भूपेश बघेल ने दोबारा प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तब भी कहा गया था कि छह महीने में नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। अब नई सरकार बताए कि उसने कौन सी नीति अपनाई है? अगर सरकार की नीति इतनी कारगर है तो छत्तीसगढ़ के नक्सली तेलंगाना और महाराष्ट्र जाकर आत्मसमर्पण क्यों कर रहे हैं? (Politics on Naxalism)



