Google Analytics —— Meta Pixel

चुनाव बाद हिंसा: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, बंगाल की राजनीति गरमाई

Bengal Violence : सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना Madhyamgram इलाके में हुई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- चरित्र संदेह में हैवान बना पति, पत्नी को चूहामार खिलाकर मारने की कोशिश, तीन दिन बाद होश में आई महिला 

पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ रथ पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनके सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगीं। बताया जा रहा है कि हमलावर उनकी कार का पीछा करते हुए आए, वाहन को ओवरटेक कर रोका और फिर करीब 12 राउंड फायरिंग की। घटना में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, हालांकि उसकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। (Bengal Violence)

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चंद्रनाथ रथ को नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सुवेंदु अधिकारी ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने इसे “प्री-प्लान्ड मर्डर” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने वारदात से पहले कई दिनों तक रेकी की थी। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से यह स्पष्ट हो रहा है कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई।

उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

टीएमसी ने भी की निंदा

All India Trinamool Congress (टीएमसी) ने भी घटना की निंदा की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या बेहद निंदनीय है। साथ ही पार्टी ने चुनाव बाद हिंसा में मारे गए अपने कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया।

टीएमसी ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की भी मांग उठाई है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं ने राज्य की राजनीति को फिर से गरमा दिया है। विपक्ष कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है, जबकि सत्तारूढ़ दल भी राजनीतिक हिंसा में अपने कार्यकर्ताओं के निशाना बनने का आरोप लगा रहा है। (Bengal Violence)

Back to top button
error: Content is protected !!