29 महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित, यहां देखें पूरी लिस्ट

Nari Shakti Puraskar : भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2022 को महिलाओं के सशक्तीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 29 महिलाओं को 2020 और 2021 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार (Nari Shakti Puraskar) प्रदान किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 29 महिलाओं को 28 पुरस्कार प्रदान किए। इनमें साल 2020 के लिए 14 पुरस्कार और साल 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं। कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के वजह से 2020 का पुरस्कार समारोह 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था।

नारी शक्ति पुरस्कार 2020 विजेताओं की सूची

1.अनीता गुप्ता
2.आरती राणा
3.डॉ इला लोधी
4.जया मुथु और तेजम्मा
5.जोधैया बाई बैगा
6.मीरा ठाकुर
7.नसीरा अख्तर, कुलगाम
8.निवृति राय
9.पद्मा यांगचान
10.संध्या धारी
11.सायली नंदकिशोर अगवने
12.टिफ़नी ब्रारो
13.उषाबेन दिनेशभाई वसाव
14.वनिता जगदेव बोराडे

नारी शक्ति पुरस्कार 2021 विजेताओं की सूची

1.अंशुल मल्होत्रा
2.बटूल बेगम
3.कमल कुंभारी
4.मधुलिका रामटेके
5.नीना गुप्ता
6.नीरजा माधवी
7.निरंजनाबेन मुकुलभाई कलारथी
8.पूजा शर्मा
9.राधिका मेनन
10.सथुपति प्रसन्ना श्री
11.शोभा गस्ती
12.श्रुति महापात्र
13.तागे रीता ताखे
14.थारा रंगास्वामी

इसे भी पढ़ें- International Women’s Day : इस महिला ने की थी Women’s Day की शुरुआत, ये मैसेज भेजकर महिलाओं को कराएं स्पेशल फील

Related Articles

Back to top button