राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की छत्तीसगढ़ विधानसभा की तारीफ, कहा- 25 सालों में कभी भी मार्शल का उपयोग नहीं करना पड़ा

President Murmu in Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंची, जहां राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा, महापौर मीनल चौबे, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सरोज पांडे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंची, जहां उनका शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की पत्रिका का विमोचन किया।
यह भी पढ़ें:- जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा हम किसी को लूटने नहीं देंगे: डिप्टी CM अरुण साव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा की रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब को गाड़ा-गाड़ा बधाई। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। हम उन्हें याद करते हैं। जनता विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए बहुत उत्साहित होती है। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। विधनासभा ने लोकतांत्रिक मूल्यों का उच्चतम पालन किया है। 25 सालों में यहां कभी भी मार्शल का उपयोग नहीं करना पड़ा। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने केवल शेष भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सभी लोकतांत्रिक प्रणालियों के सामने श्रेष्ठ संसदीय आचरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। (President Murmu in Raipur)

उन्होंने कहा कि विधानसभा में मातृशक्ति का रूप देखने मिलता है। जय-जय छत्तीसगढ़ महतारी का गान यहां गया जाता है। छत्तीसगढ़ भारतमाता का साक्षात प्रतीक है। पहली महिला जनसेवक छत्तीसगढ़ से सदन में जाने वाली मिनीमाता थीं। इस सदन को छत्तीसगढ़ की माता-बहनों का विशेष समर्थन मिला है। मैं विधायक बहनों से अनुरोध करती हूं कि आप सब जीवन के हर क्षेत्र में कार्यरत अन्य सभी बहनों को आगे बढ़ाने में सदैव तत्पर रहें। जब आप सभी बहनें, राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को आगे बढ़ाएंगी तो उन महिलाओं पर सबका ध्यान जाएगा और उनके विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे। (President Murmu in Raipur)

राष्ट्रपति ने कहा कि बहनें कठिन संघर्ष करते हुए बाहर की दुनिया में स्थान बनाती हैं, सभी को सशक्त करने का प्रयास करें। महिला विधायक प्रयास करें कि अगली विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी सदन में और बढ़े। राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि राज्य के ढाई करोड़ की आबादी में महिला और पुरुषों की संख्या लगभग बरामर है। गांवों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है। 951 का यहां सेक्स रेशियो ऐसा है, जिस पर हम गर्व कर सकते हैं। अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में 500 से ज्यादा विधेयक पास किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में विकास की अनंत संभावनाएं विद्यमान है। बहुत सुंदर राज्य है, जो प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। (President Murmu in Raipur)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी जरूरी है। विकास और पर्यावरण का संतुलन जरूरी है। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावितों को मुख्यधारा में जोड़ने का काम अंतिम दौर में है। मुझे विश्वास है कि नक्सलवाद जल्द ही समाप्त होगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हम भी रायपुर को ओडिशा की सीमा समझते हैं। परिसीमन की सीमा है, लेकिन दिल की कोई सीमा नहीं। दिल से सब एक हैं। भगवान जगन्नाथ पूरे विश्व के हैं। छत्तीसगढ़ के चावल का भोग भगवान जगन्नाथ को लगता है, जिसे विश्व के लोग खाते हैं। छत्तीसगढ़ के लोग बहुत बढ़िया हैं। मैं कई बार यहां आ चुकी हूं। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। (President Murmu in Raipur)




