आज छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

President Murmu Raipur Tour: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी, जो छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत विधानसभा के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- कारोबारी ने की पत्नी, दो बेटों और एक बेटी की हत्या, पेट्रोल छिड़ककर किया आग के हवाले

राष्ट्रपति के दौरे के चलते रायपुर एयरपोर्ट पर आम यात्रियों के लिए बदलाव किए गए हैं। रिंग-रोड 3 पर भारी वाहनों को रोककर रखा जाएगा। वहीं विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क का इस्तेमाल दोपहर 2 बजे के बाद ही कर पाएंगे। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रायपुर एयरपोर्ट पर आम यात्रियों की सामान्य एंट्री बैन कर दी गई है। आम पैसेंजर के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है, जिसके तहत लोग नए टर्मिनल की बजाय पुराने टर्मिनल से एंट्री लेंगे। लोगों को एयरपोर्ट टर्निंग पॉइंट से बटालियन एरिया होते हुए पुराने टर्मिनल के जरिए एयरपोर्ट की एंट्री मिलेगी। (President Murmu Raipur Tour)

छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 साल पूरे

दरअसल, विधानसभा के 25 साल पूरे होने के मौके पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में विधायकों और मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थीं। 25 अक्टूबर को रायपुर एम्स हॉस्पिटल के दीक्षांत समारोह और NIT के दीक्षांत में शामिल हुई थीं। वहीं 26 अक्टूबर को जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भिलाई रवाना हुईं, जहां वे IIT के दीक्षांत में समारोह में शामिल हुई थीं। इससे पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी राष्ट्रपति रहते छत्तीसगढ़ विधानसभा आ चुकी है। (President Murmu Raipur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!