Google Analytics —— Meta Pixel

Mann ki Baat कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, चंद्रयान लैंडिंग और G20 पर लोगों की खुशी हुई डबल

Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में बोल रहे हैं। ईरान उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग में महिलाओं के प्रदर्शन और जी ट्वेंटी के सफल आयोजन गोली कर चर्चा की है। 9 और 10 सितंबर को आयोजित हुई जी20 शिखर सम्मेलन के बाद यह पहला मन की बात कार्यक्रम है।

यह भी पढ़े :- पन्नू के बाद 19 खालिस्तानी आतंकियों पर NIA का शिकंजा, जारी की नई लिस्ट, जब्त होगी सबकी संपत्ति

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्हें सबसे अधिक जी 20 शिखर सम्मेलन की सफलता और चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर संदेश मिले है। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के साक्षी देशभर में करोड़ों लोग बने। यहां तक की इसरो के यूट्यूब चैनल पर लगभग 80 लाख लोगों ने लैंडिंग के कार्यक्रम को लाइव देखा था।

पीएम मोदी ने की खास अपील

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल को देख लोग उत्साहित हुए वो दिखाता है कि लोग इससे बेहद जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के बाद एक क्विज का भी आयोजन हो रहा है जिसका नाम चंद्रयान-3 महा क्विज रखा गया है। यह क्विज आगामी 6 दिनों तक और चलेगा जिसमें अब तक 15 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है। प्रधानमंत्री नहीं जनता से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस क्विज में हिस्सा लें। (Mann ki Baat)

G20 की सफलता का किया जिक्र

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि g20 के सफल आयोजन से हर भारतीय की खुशी दोगुनी हो गई है। भारत ने जी श्याम के साथ अफ्रीकन यूनियन को g20 का सदस्य बनाया यह अपने आप में एक गौरव की बात है। (Mann ki Baat)

Back to top button
error: Content is protected !!