Google Analytics —— Meta Pixel

जापान की उन्नत तकनीक और भारत की उत्कृष्ट प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं: प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा

Prime Minister Shigeru Ishiba: भारत और जापान के बीच आर्थिक संबंधों को नई गति देने के लिए टोक्यो में आयोजित भारत-जापान आर्थिक फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने भाग लिया। इस अवसर पर दोनों देशों के उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी निवेश, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने जापानी कंपनियों को भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत की राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत पूर्वानुमान और कारोबारी सुगमता ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। PM मोदी ने पांच प्रमुख क्षेत्रों जैसे विनिर्माण, तकनीक और नवाचार, हरित ऊर्जा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कौशल विकास को भविष्य के सहयोग के लिए अहम बताया।

यह भी पढ़ें:- भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हुए 13 समझौते, प्रधानमंत्री मोदी ने की जापानी गवर्नरों से मुलाकात

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और भारत की उत्कृष्ट प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं, जिससे हमारे आर्थिक संबंधों का नाटकीय विस्तार हो रहा है। कई जापानी कंपनियां मेक इन इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमारी कंपनियों के बीच नए सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, भारत में अपने निवेश को आगे बढ़ाने और सहयोग को मजबूत करने के लिए जापान की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि हम दोनों देशों के इर्द-गिर्द केंद्रित अपनी आपूर्ति श्रृंखला का लगातार निर्माण कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि भविष्य में हमारा द्विपक्षीय सहयोग निरंतर विकसित होता रहे। छह साल पहले मैं वाराणसी गया था और वहां कुछ बहुत ही मेहनती लोगों से मिला था। मैं विकास के लिए भारत की ऊर्जा से अभिभूत था। तकनीक और बाजार का मेल दूसरी पहल है। कई जापानी कंपनियां मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के निर्माण पर मिलकर काम कर रही हैं। मारुति सुजुकी, जिसने 40 साल पहले भारत में प्रवेश किया था, अब एक महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी रखती है। (Prime Minister Shigeru Ishiba)

बी2बी समझौता ज्ञापनों की घोषणा

बैठक के दौरान 12वें भारत-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम (IJBLF) की रिपोर्ट पेश की गई। साथ ही जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) ने घोषणा की कि भारतीय और जापानी कंपनियों के बीच इस्पात, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में कई बी2बी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फोरम भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देगा और एशिया में विश्वसनीय सप्लाई चेन निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। भारतीय और जापानी उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारियों पर प्रकाश डालते हुए जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेईटीआरओ) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोरिहिको इशिगुरो ने इस्पात, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष, शिक्षा और कौशल, स्वच्छ ऊर्जा और मानव संसाधन का आदान-प्रदान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय और जापानी कंपनियों के बीच हस्ताक्षरित विभिन्न बी2बी समझौता ज्ञापनों की घोषणा की। (Prime Minister Shigeru Ishiba)

Back to top button
error: Content is protected !!