Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी पर अपनों का वार! कांग्रेस के दिग्गज ने उठाए नेतृत्व पर सवाल, कहा…

INDIA BLOCK NEWS : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए उनसे INDIA ब्लॉक के नेता पद से इस्तीफा देने का आग्रह किया है। अय्यर ने कहा कि गठबंधन को मजबूत करने के लिए किसी क्षेत्रीय दल के नेता को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़े :- बंदूक छोड़ेंगे 15 नक्सली! गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी, मांगी सुरक्षा की गारंटी, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने संभावित विकल्प के रूप में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, एम. के. स्टालिन और तेजस्वी यादव के नाम सुझाए। अय्यर का कहना है कि ये नेता गठबंधन को अधिक समय देकर मजबूत बना सकते हैं।

“ममता को दूर रखना कांग्रेस की कमजोरी”

अय्यर ने कहा कि ममता बनर्जी को साथ न रखने से कांग्रेस कमजोर हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी इस पद को अपने पास रखने के बजाय किसी क्षेत्रीय नेता को कमान सौंपेंगे, ताकि गठबंधन को अधिक मजबूती मिल सके।

 कांग्रेस की प्रतिक्रिया

अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने पलटवार करते हुए कहा कि INDIA ब्लॉक का प्रभावी नेतृत्व केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं और भाजपा को टक्कर देने की क्षमता भी उन्हीं में है।

पहले भी कर चुके हैं आलोचना

यह पहला मौका नहीं है जब अय्यर ने पार्टी लाइन से अलग राय रखी हो। इससे पहले भी उन्होंने पिनारयी विजयन की प्रशंसा करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए पूरी तरह योग्य बताया था। (INDIA BLOCK NEWS)

उन्होंने यह टिप्पणी ‘विजन 2031: विकास और लोकतंत्र’ विषय पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में की, जिसका उद्घाटन स्वयं विजयन ने किया। अय्यर ने केरल में पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य कानूनों में संशोधन की भी वकालत की। (INDIA BLOCK NEWS)

Back to top button
error: Content is protected !!