BJP Candidates List : आ गई बीजेपी कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट, करनाल से खट्टर तो नागपुर से गडकरी को मिला टिकट, देखें पूरी सूची

BJP Candidates List : भाजपा ने बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें बड़े नाम शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े :- महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का हुआ भव्य स्वागत, जाने सीएए और मोदी के गारंटी को लेकर क्या कहा

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यह मनोहर लाल खट्टर द्वारा अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आया है। उन्हें करनाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंटो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट मिला है। (BJP Candidates List)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने थोड़ी अनिश्चितता के बाद अपनी नागपुर सीट बरकरार रखी है क्योंकि उनका नाम 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं था। बीजेपी ने दिल्ली की बची हुई दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पूर्व दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। (BJP Candidates List)

भाजपा की दूसरी सूची में राज्यवार नाम

दादर एवं नगर हवेली – कला बेन देलकर

दिल्ली
पूर्वी दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा
उत्तर पश्चिम दिल्ली – योगेंद्र चंदोलिया

गुजरात
साबरकांठा – भीखा जी दुधा जी ठाकोर
अहमदाबाद पूर्व : हंसमुख भाई सोमा भाई पटेल
भावनगर : निमुबेन बम्भानिया
वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट
छोटा उदयपुर- जशु भाई भीलु भाई राठवा
सूरत – मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल
वलसाड – धवल पटेल

हरियाणा
अंबाला- बंतो कटारिया
सिरसा – अशोक तंवर
करनाल – मनोहर लाल खट्टर
भिवानी महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह
गुड़गांव – राव इंद्रजीत सिंह यादव
फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर
हिमाचल प्रदेश
हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर
शिमला- सुरेश कुमार कश्यप

कर्नाटक
चिक्कोडी – अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
बागलकोट- पीसी गद्दीगोंडर
बीजापुर- रमेश जिगजिणगी
गुलबर्गा- उमेश जी जाधव
बीदर – भगवंत खूबा
कोप्पल- बसवराज क्यावातूर
बेल्लारी – बी. रामुलू
हावेरी- बसवराज बोम्मई
धारवाड़- प्रह्लाद जोशी
दवणमेरे – गायत्री सिद्देश्वर
शिमोगा- वी वाई राघवेंद्र
उडुपी चिकमंगलूर – कोटा श्रीनिवास पुजारी
दक्षिण कन्नड़ – ब्रिजेश चौटा
तुमकुर – वी सोमन्णा
मैसूर- कृष्णदत्त चामराज वाडिया
चामराजनगर- एस बालराज
बेंगरु ग्रामीण- डॉ. सीएन मंजूनाथ
बेंगलुरु उत्तर – शोभा करंदलाजे
बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन
बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या

 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, देखें पूरी सूची

 महाराष्ट्र  20
 कर्नाटक  20
 गुजरात  07
 हरियाणा  06
 तेलंगाना  06
 मध्य प्रदेश  05
 उत्तराखंड  02
 दिल्ली  02
 हिमाचल प्रदेश  02
 त्रिपुरा  01

Related Articles

Back to top button