Google Analytics —— Meta Pixel

वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 295 से ज्यादा लोगों की मौत, कांग्रेस सांसद राहुल और प्रियंका ने पीड़ितों से की मुलाकात

Rahul Priyanka in Wayanad: केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 295 हो गई है। 130 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 240 से ज्यादा लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने फिर से वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम ने कुछ जगहों पर फिर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। इस बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड में मेप्पाडी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सेंट जोसेफ यूपी स्कूल में राहत शिविर का दौरा किया। साथ ही भूस्खलन में बचे लोगों और घायलों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:- INDIA गठबंधन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की इस्तीफे की मांग, कहा- उन्होंने विपक्ष को धमकाने की कोशिश की

वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह केरल और पूरे देश के लिए एक भयावह त्रासदी है। हम परिस्थिति को देखने आए हैं और यहां पर परिस्थिति दर्दनाक है। हम पीड़ितों की सहायता की पूरी कोशिश करेंगे। अभी कई काम हैं, जो करना है। यहां पर मदद कर रहे सभी लोगों का धन्यवाद करूंगा। मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा करता हूं। सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मेरे लिए यह एक राष्ट्रीय आपदा है। अभी राहत-बचाव और सहायता का वक्त है। मुझे वायनाड के लोगों की सहायता की चिंता है ना कि राजनीति की। अभी समय यह सुनिश्चित करने का है कि सभी तरह की सहायता मिले। (Rahul Priyanka in Wayanad)

मुझे अभी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि मुझे अभी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे वायनाड के लोगों में दिलचस्पी है। मुझे पता है कि अपनों को खोने का गम क्या होता है। मैं गौरवान्वित हूं कि वायनाड के साथ इस घड़ी में देश के लोग खड़े हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने पूरे दिन लोगों से मुलाकात की है, जो इस आपदा से जूझ रहे हैं। हम लोगों को हर संभव सहायता के लिए यहां आए हैं। ऐसे समय में हमें कष्ट से गुजर रहे लोगों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। प्रशासन और राज्य सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है। आपदा से प्रभावित ज्यादातर लोगों का कहना है कि वे उसी इलाके में रहना चाहते हैं। हमें उसके पुनर्वास लिए कोई समाधान निकालना होगा। (Rahul Priyanka in Wayanad)

Back to top button
error: Content is protected !!