Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी लापरवाही! ट्रेन और इंजन के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बिना सिग्नल के पीछे हुई इंजन, अगले महीने होनी थी शादी

Railway Employee Death : बिहार के बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर अपनी ड्यूटी करते हुए एक रेल कर्मचारी की मौत हो गई. रेलकर्मी ट्रेन के इंजन और बोगी के बीच दब गया था. ये हादसा तब हुआ, जब रेलकर्मी बरौनी जंक्शन पर बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और बोगी अलग कर रहा था. आजतक से जुड़े सौरभ कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक बरौनी जंक्शन पर ये दुर्घटना शनिवार, 9 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर घटी.

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग संघ के प्रांताध्यक्ष पद पर मनोज वैष्णव हुए निर्वाचित

मृतक रेलवे कर्मचारी की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय इलाके के रहने वाले अमर कुमार राउत के तौर पर हुई है. जानकारी के मुताबिक 9 नवंबर को बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आई थी. सभी पैसेंजर्स के उतर जाने के बाद ट्रेन को शंटिंग में ले जाने के लिए इंजन बदला जाना था. इंजन बदलने के लिए 35 साल के रेलकर्मी अमर कुमार राउत इंजन और बोगी के बीच पहुंचकर कपलिंग खोल रहे थे. इसी दौरान इंजन के बैक किए जाने पर वो दब गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक कर्मी की पहचान बरौनी रेलवे कॉलोनी निवासी लगभग 40 वर्षीय अमर रावत के रूप में हुई है. मृतक का भाई शेखर कुमारा ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि हमारा भाई इंजन और बोगी के बीच फंस गया है. मौके पर परिवार के साथ पहुंचे तो भाई मरा हुआ था. 11 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी.

रिपोर्ट के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने जब शोर किया, तो ड्राइवर इंजन को आगे करने की बजाए इंजन से उतरकर भाग गया.

किसकी गलती निकली?
इस दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. रेलवे यूनियन के लोगों का आरोप है कि ये दुर्घटना स्टाफ की कमी के कारण हुई. बताया गया कि रेल इंजन और बोगी को अलग करने के लिए 4 कर्मचारियों की जरूरत होती है, लेकिन यहां ड्राइवर और एक रेलकर्मी के सहारे सारा काम कराया जा रहा था, जिस वजह से ये हादसा हुआ. (Railway Employee Death)

लोको पायलट फरार, डीआरएम ने दिया जांच का आदेश
घटना के बाद इंजन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। सोनपुर के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिवार को सहायता का आश्वासन दिया और इस मामले की जांच के आदेश दिए। (Railway Employee Death)

Back to top button
error: Content is protected !!